MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026: मध्य प्रदेश असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों पर आवेदन की कल अंतिम तिथि, इस लिंक से तुरंत करें Apply
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026: एमपी हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 1174 असिस्टेंट ग्रेड-3 के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2026 को जारी कर किया गया था। अब कल यानी 15 सितंबर 2026 को इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है।
MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 14 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर 1174 असिस्टेंट ग्रेड-3 के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और कल यानी 15 सितंबर 2026 को आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
एमपी हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
MP High Court Assistant Grade 3 Apply link
एमपी हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।
| एमपी कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Date - हाइलाइट्स
एमपी हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों के चयन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, दूसरे चरण में टाइपिंग स्किल टेस्ट और तीसरे व आखिरी चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सलेक्शन तीन चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| कोर्ट का नाम | एमपी हाई कोर्ट |
| पद का नाम | असिस्टेंट ग्रेड-3 |
| रिक्त पदों की संख्या | 1174 |
| विज्ञापन संख्या | 614/परीक्षा/2026 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 17 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15 सितंबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, टाइपिंग स्किल टेस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mphc.gov.in |
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Qualification
एमपी हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ वैध सीपीसीटी स्कोरकार्ड और कंप्यूटर की नॉलेज/सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज 200 से 743 के बीच है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि ऊपर टेबल में दिया गया है।
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Last Date ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एमपी हाई कोर्ट में 1174 असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एमपी हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और करियर सेक्शन देखें।
-
अब Current Openings पर क्लिक करें।
-
आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 नजर आ जाएगा।
-
Apply Now पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.