भारत के इस राज्य में बढ़ेंगे दूध के दाम, यहां देखें नया रेट

भारत में हाल ही में एक राज्य में दूध के दाम बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। सरकार की ओर से दूध के नए दाम को लेकर हरी झंडी दिखा दी गई है। इस लेख में हम दूध के नए दामों के बारे में जानेंगे।

Oct 6, 2026, 19:28 IST
दूध
दूध

भारत में एक राज्य में अब दूध महंगा मिलेगा। इसे लेकर हाल ही में दूध के दाम बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। इस खबर से जहां एक तरफ मिल्क यूनयिनों में खुशी की लहर है, वहीं आम लोगों में दूध के दाम बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर किस राज्य में दूध के दाम कितने बढ़ाए जाने हैं।

किस राज्य में बढ़ेंगे दूध के दाम 

हाल ही में कर्नाटक राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में दूध के दाम बढ़ाने वाले प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। यह प्रस्ताव दूध यूनियनों की तरफ से राज्य सरकार को दिया गया था और लंबे समय से दूध के दाम बढ़ाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में अब सरकार ने नंदिनी दूध के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया है।

कितने बढ़ेंगे दूध के दाम

मिल्क यूनियन की ओर से सरकार को दूध के दामों में 8 से 10 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था। कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दूध के दामों में 8 रुपये की बढ़ोतरी का समर्थन किया है। 

चुनाव आयोग से मंजूरी लेना अनिवार्य

अभी राज्य में दूध के बढ़े हुए दाम लागू नहीं होंगे। क्योकि, इसके लिए राज्य सरकार को चुनाव आयोग से मंजूरी लेना अनिवार्य है। राज्य में MLC चुनाव की वजह से चुनाव आदर्श आचार संहित लागू है, जिस वजह से कैबिनेट के इस फैसले को लागू नहीं किया जा सकता है। 

जनता पर पड़ेगा प्रभाव 

चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार दूध के बढ़े हुए दाम लागू कर देगी, जिसके बाद इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। दूध के दाम बढ़ने से दूध उत्पादों के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे घी,पनीर, दही व छाछ के दाम में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, चाय और कॉफी के दाम भी बढ़ सकते हैं।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates