CDS परीक्षा 2019 (I) UPSC द्वारा 3 फरवरी 2019 को आयोजित की जाएगी। कई छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे लेकिन सभी छात्र अंतिम चयन प्राप्त नहीं कर पाते हैं। चयन पाने में विफलता का मुख्य कारण मानक पुस्तकों और अध्ययन सामग्री के बारे में जागरूकता की कमी है जो छात्रों की तैयारी को प्रभावित करता है। यह आवश्यक है कि छात्रों कीअच्छी किताबों तक पहुंच होनी चाहिए ताकि वे CDSपरीक्षा 2019 (I) में सफलता प्राप्त कर सकें।
CDSपरीक्षा 2019 (I) में, परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विषय हैं; अंग्रेजी, GK और गणित। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या अधिक है इसलिए प्रतिस्पर्धा को दूर करने के लिए तैयारी अच्छी होनी चाहिए।
CDS की परीक्षा का पैटर्न
CDSपरीक्षा 2019 (I) कुछ महीनों में होने वाली है। हालांकि समय सीमित है, फिर भी अच्छे छात्रों के लिए यह पर्याप्त है। CDSपरीक्षा 2019 (I) में लिखित परीक्षा के बाद SSBसाक्षात्कार है। परीक्षा के दोनों चरणों में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सेवाओं के लिए सिफारिश की जाती है। CDS की परीक्षा का पैटर्न निम्नानुसार है:
Stage of Exam | Subjects/Testing Area | Marks | Time |
Written Exam | English | 100 | 2 Hours |
| GK | 100 | 2 Hours |
| Mathematics | 100 | 2 Hours |
SSB Interview | Intelligence Test |
No Separate Marks for Individual Test |
3 to 4 Days |
| Psychological Test | ||
| Group Discussion | ||
| Group Activities | ||
Medical Test |
CDSपरीक्षा के लिए मानक किताबें
उम्मीदवारों को CDSपरीक्षा 2019 (I) को पास करने में मदद करने के उद्देश्य से, विशेषज्ञों और CDS की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की मदद से हमने कुछ पुस्तकों तथा कुछ पत्रिकाओं की सूची को संकलित किया है। ये किताबें निश्चित रूप से उम्मीदवारों को CDS परीक्षा को पास करने में मदद करेंगी।
CDS परीक्षा 2019(I): सामान्य अंग्रेजी के लिए किताबें
अंग्रेजी भाषा की समझ का परीक्षण करने के लिए सामान्य अंग्रेजी का पेपर परीक्षा में पूछा जाता है। इस पेपर में प्रश्न शब्दावली, व्याकरण, सिंटेक्स और इसके सही उपयोग जैसे विषयों से पूछा जा सकता है। उम्मीदवारों को इस खंड में बेहतर स्कोर करने के लिए पर्याप्त तैयारी करनी चाहिए।
अंग्रेजी भाषा पर कुछ अच्छी और मानक किताबों की एक सूची:
1. High School English Grammar & Composition by Wren and Martin grammar के concepts के लिए एक अच्छी किताब है। इस पुस्तक में Grammar के सभी Concepts को विस्तार से और स्पष्ट भाषा के साथ समझाया गया है।
2. Objective General English by S.P. Bakshi (Arihant Publications)एक ऐसी पुस्तक है जिसे भारत में प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लगभग सभी छात्रों द्वारा संदर्भित किया जाता है। इस पुस्तक में अभ्यास, विस्तृत स्पष्टीकरण और पिछले वर्षों की परीक्षा के बहुत सारे प्रश्न हैं।
3. Word Power Made Easy by Norman Lewis शब्दावली के उद्देश्य से बहुत अच्छा है। पुस्तक में Antonyms, Synonyms और One Word Substutions जैसे बहुत सारे टॉपिक्स हैं। अच्छी शब्दावली के लिए छात्र यह किताब जरूर पढ़ें।
CDS परीक्षा 2019(I): GK के लिए किताबें
यदि उम्मीदवार CDS परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो GK वह खंड है जहां वे अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सभी नवीनतम समाचारों और मामलों को याद रखने की जगह उन्हें केवल अद्यतन रखना है।
GK की कुछ अच्छी और मानक किताबों की सूची:
1. General Awareness by Manohar Panday (Publisher: Arihant Publications) CDS परीक्षा 2019 (I) के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सभी विषयों को शामिल करती है। यह पुस्तक GK सेक्शन की सभी टॉपिक्स के लिए एक अच्छी पुस्तक है। भाषा सरल और समझ में आसानी से आने वाली है।
2. Manorama Yearbook साल की सभी घटनाओं का संग्रह है। छात्रों को वर्ष की सभी घटनाओं को जानने के लिए इस पुस्तक का उल्लेख करना चाहिए और वे करंट अफेयर्स वाले खंड में आसानी से अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
3. Pratiyogita Darpan, Competition Success Review (CSR), और Yojana जैसी पत्रिका उम्मीदवारों को देश भर में घटित हो रहे नवीनतम घटनाओं को समझने में मदद करते हैं।
4. The Hindu, The Telegraph और The Indian Express जैसे समाचार पत्र शब्दावली और सामान्य जागरूकता में उम्मीदवारों की मदद करते हैं।
CDS परीक्षा 2019(I): गणित के लिए किताबें
गणित अनुभाग में उम्मीदवारों ने कक्षा 10 तक जो सीखा है उससे ही प्रश्न पूछे जाते हैं। जो उम्मीदवार इस विषय के संपर्क में नहीं हैं उन्हें थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि उन्हें अपने गणितीय कौशल का अभ्यास करना चाहिए।
गणित के लिए कुछ अच्छी और मानक किताबों की सूची:
1. Mathematics for C.D.S. by R.S. Aggarwal CDS उम्मीदवारों के लिए जरूरी है। इस पुस्तक में कई हल किए गए प्रश्न हैं और अभ्यास के लिए पर्याप्त संख्या में प्रश्न हैं। इस पुस्तक के साथ निरंतर अध्ययन, छात्रों को गणित की अधिकांश कॉन्सेप्ट्स सीखने में मदद करेगा।
2. Quantitative Aptitude for Competitive Examinations by R.S. Aggarwal एक और अच्छी किताब है। यह पुस्तक CDS परीक्षा के स्तर के अनुसार प्रश्न का अभ्यास करने में मदद करता है।
3. Pathfinder for CDS by Arihant Publications पिछले वर्ष की परीक्षा के सभी सवालों का संकलन है। छात्रों को साधित उदहारण और संक्षिप्त सिद्धांत के लिए इस पुस्तक का उल्लेख करना चाहिए। किताब में अभ्यास के लिए सैंपल पेपर्स हैं।
अब, छात्रों के पास मानक किताबें और अध्ययन सामग्री के बारे में सारी जानकारी है, और उन्हें अपनी आने वाली परीक्षा के लिए तैयारी करना शुरू कर देना चाहिए। मानक किताबों के साथ छात्रों की सफलता की संभावना बहुत बेहतर है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation