This is an archived article last updated on Dec 15, 2017. The information may be outdated.

ऑफिस की छुट्टियों का सबसे मनोरंजक प्लान कैसे तय करें ?

Last Updated: Dec 15, 2017, 16:31 IST

जिंदगी के रोज के कामों से होने  वाली थकान को तोड़ने वाली सबसे अच्छी चीजों में से एक है छुट्टी लेने का एहसास.

FAMILY VACATIONS
FAMILY VACATIONS

जिंदगी के रोज के कामों से होने  वाली थकान को तोड़ने वाली सबसे अच्छी चीजों में से एक है छुट्टी लेने का एहसास . क्योंकि यह ठीक ही कहा गया है कि "पैसा आपकी जेब भरता है, लेकिन छुट्टियां आपकी आत्मा को भर देती हैं" . अगर आपका बॉस काफी स्ट्रिक्ट और आपसे आपका 100% ध्यान की मांग करता है, तो छुट्टी का प्लान  आपको एक रोमांचक अनुभव देगा जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिर से जीवंत बना देगा.

इसीलिए काम से एक ब्रेक लेने की इच्छा  बहुत अधिक मायने रखता है और उसके साथ बाकी चीजें खुद होती रहती हैं. तो, यहां हम छुट्टियों को प्लान करने के कुछ सुझाव लेकर आये हैं जो आपके लिए परिवार के साथ छुटिया प्लान करने में मददगार साबित होंगे और आपको छुट्टियों में ज्यादा आनंद आएगा.

1. सप्ताहांत : शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ी राहत

अपने बजट के अनुकूल  छुट्टी के लिए  आप परिवार के साथ सप्ताहांत में घूमने का प्लान बना सकते हैं. इसके लिए आपको होटल के नियोजन और रहने के इंतज़ाम में अधिक समय का निवेश नहीं करना पड़ेगा. दक्षिण में पोंडिचेरी, गोकर्ण, कूर्ग, ऊटी जैसे स्थानों  तथा उत्तर में ऋषिकेश, मैकडौलगंज, लांसडोन, नैनीताल, जयपुर, पश्चिम में कच्छ के रान, दीव और दमन तथा पूर्व में सिक्किम, शिलांग, दार्जिलिंग, मेघालय आदि स्थान हैं जहां आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं. यहाँ आप अपने परिवार को एक रोमांचकारी तथा यादगार अनुभव दे सकते हैं.

हम अनुशंसा करते हैं कि एक सप्ताह के अंत में आप अपने परिवार को वह वक़्त दें जिसका वो इंतज़ार कर रहे होते हैं.

2. मनोरंजन पार्क: वाटर पार्क का आनंद लें.

आप अपने खुद के शहर में भी छुट्टी मनाने की जगह तलाश सकते हैं और वो जगह रोमांचक  और मनोरजन पार्क हो सकती है. यह परिवार के साथ मजे करने  और अपनी खोयी ऊर्जा को फिर से जीवंत करने का सबसे अच्छा तरीका है. यदि आपके पास परिवार के साथ बिताने के लिए समय कम होता है और आपको यह समय बढ़ाना है तो आप इन थीम पार्कों में भरोसा कर सकते हैं. फूड कोर्ट , डांस- डीजे, 4 डी शो और रोमांचकारी सवारी, और हँसी आपका दिन मस्त बनाने के लिए काफी है.

3. ट्रेकिंग और कैम्पिंग: प्रकृति को महसूस करें और खुश रहें

ऑफिस जाने वाले लोगो के लिए सबसे बुरी बात यह है कि वो प्रकृति से दूर रहते हैं. यह वाकई एक चिंता का कारण है कि हम प्रकृति में नहीं रहते हैं. ऊपर से गतिहीन जीवन शैली अक्सर हमें सुस्त बनाती है. इसलिए यदि आप अपने परिवार के साथ एक साहसिक कार्य के लिए जाना चाहते हैं और अपने शरीर की प्रतिरक्षा और ताकत का परीक्षण करना चाहते हैं, तो ट्रेकिंग और कैम्पिंग से अच्छी चीज कुछ और हो ही नहीं सकती. उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक की सभी दिशाओं में हमारे देश में  प्रकृति प्रेमियों के लिए काफी ट्रेकिंग साइट और कैम्पिंग  के लिए पर्यटन क्षेत्र हैं. उत्तराखंड में फूलों की घाटी ट्रेक , पश्चिम सिक्किम में ज़ोंगरी ट्रेक, लद्दाख में चादर ट्रेक और हिमांचल में स्पिति घाटी ट्रेक सबसे ज्यादा देखने वाली जगहें हैं. आप मक्लोड़गंज, सोलंग वैली, नूबड़ा वेली, चोपता और मनाली आदि में शिविर के लिए जा सकते हैं.

4. वन्यजीव रोमांच: जंगल का अन्वेषण करें

जंगलो तथा वन्यजीवों के अन्वेषण का रुझान इन दिनों बढ़ रहा है. यदि आपके पास बच्चे हैं तो वन्यजीव टूर पर जाने का फैसला निश्चित रूप से पूरे परिवार के लिए अच्छा रहेगा. हर कोई जिम कॉर्बेट और रणथंबोर जैसे वन्य जीवन अन्वेषण की जगह के रूप में चुनता है. लेकिन इनके आलावा और भी कई ऐसे गंतव्य स्थान हैं, जिन्हें आप छुट्टियों के लिए  चुन सकते हैं.  भारत-नेपाल की सीमा के समीप हिमालय पर्वत की तलहटी के पास पीलीभीत वन्यजीव अभयारण्य, उदयपुर में अरावली पहाड़ियों में कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में गौतला आत्रामघाट अभयारण्य हैं आदि हैं जहाँ आप जा सकते हैं.

5. एक लॉन्ग- ड्राइव के लिए जाएं : अपने शहर का अन्वेषण करें

वो दिन बीत गए जब आप दिन में भी और रात में भी बारिश में घुमा करते थे. आज के दिन, लम्बी ड्राइव ही केवल आपकी एक आवश्यकता थी. परन्तु अब भी व्यस्त जीवन शैली के बीच में भी आप अपने प्रेमी, प्रेमिका, पति या पत्नी के साथ सड़क पर लॉन्ग ड्राइव के लिए वक़्त निकाल सकते हैं.  जो आपके जीवन को दुबारा नयी नयी उमंगो से भर देगा.

अवकाश ही अपने परिवार के साथ यादगार यादों को बनाने का सबसे अच्छा समय है. कई बार आपके ऑफिस का व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने की इजाजत नहीं देता है, तो छुट्टी की योजना बनाकर निश्चित रूप से आपको वह मौका मिल जाएगा.  

तो सुनिश्चित यह करें कि जब आप अगली बार अपने परिवार के साथ  छुट्टी के लिए योजना बनाते हैं, तो आप अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप को अपने से दूर रखें और परिवार को अपनी पहली और मुख्य प्राथमिकता दें

यदि आपके पास परिवार के छुट्टी की योजना बनाने के कुछ और दिलचस्प विचार हैं, तो नीचे दिए गए टिप्पणियों वाले अनुभाग में हमारे साथ उन्हें  साझा करें. आप अपने वर्क लाइफ को अच्छे से प्रबंधित करने हेतु आसान सुझाव प्राप्त करने के लिए हमारी सदस्यता ले सकते हैं.

First Published: Nov 3, 2017, 11:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News