This is an archived article last updated on Mar 13, 2023. The information may be outdated.

IPS Success Story: चार बार असफल होने के बाद पांचवे प्रयास में IPS बने वैभव बैंकर

Last Updated: Mar 13, 2023, 12:05 IST

IPS Success Story:  वैभव बैंकर ने यूपीएससी सिविल सेवा में चार बार असफलता देखी, लेकिन उन्होंने अपना हौंसला नहीं हारा। वहीं, उन्होंने दिल्ली आकर भी तैयारी की, लेकिन सफल नहीं हुए। अंत में उन्होंने पांचवे प्रयास में परीक्षा को पास किया और आईपीएस अधिकारी बन गए। 

आईपीएस वैभव बैंकर
आईपीएस वैभव बैंकर

IPS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। इसे देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में होती है, जबकि पदों की संख्या करीब एक हजार होती है। यही वजह है कि इस परीक्षा को पास करना मुश्किल होता है। वहीं, इसके विशाल सिलेबस के साथ इसकी तैयारी करना भी आसान नहीं है, लेकिन फिर भी कई युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं और कई बार फेल भी होते हैं, जिससे उनका मनोबल टूट जाता है। हालांकि, इन परिस्थितियों में भी खुद को संभालते हुए युवा तैयारी करते हैं और सफलता के शिखर तक पहुंचने का इंतजार करते हैं। आज हम आपको वैभव बैंकर की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने दोस्तों को देखकर तैयारी शुरू की, जिसके बाद वह यूपीएससी सिविल सेवा में चार बार असफल हुए और पांचवे प्रयास में आईपीएस बनने में सफल रहे। 

दोस्तों को देखकर शुरू की तैयारी

वैभव बैंकर जब कॉलेज में पढ़ रहे थे, तब उनके कुछ दोस्त यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने भी अपने दोस्तों के साथ इस परीक्षा के लिए तैयारी करना शुरू किया। वह मूलरूप से अहमदाबाद के रहने वाले हैं, लेकिन परीक्षा की तैयारी के लिए वह दिल्ली आ गए थे। 

 

पहले प्रयास में प्रीलिम्स में फेल 

वैभव ने दिल्ली आकर तैयारी करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपना पहला प्रयास किया, लेकिन वह अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स की परीक्षा को भी पास नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनका मनोबल टूटा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से तैयारी में जुट गए। हालांकि, इसके बाद वह वापस अहमदाबाद लौट गए थे। 

 

 

 

चार बार और हुए असफल

वैभव ने अहमदाबाद जाकर सिविल सेवा की तैयारी जारी रखी। उन्होंने दूसरा प्रयास किया और फिर से फेल हो गए। वहीं, अपने तीसरे प्रयास में भी सफलता को प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने हार न मानते हुए चौथा प्रयास किया और इस बार भी वह असफल साबित हुए। इतनी अधिक बार फेल होने के बाद भी उनका हौंसला नहीं टूटा और उन्होंने अपनी तैयारी को कम नहीं होने दिया। 

 

पांचवे प्रयास में बने आईपीएस

वैभव ने अपना पांचवा प्रयास किया और पहले के मुकाबले गहन अध्ययन के साथ परीक्षा दी। जब परीक्षा का परिणाम आया, तो वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर चाय पी रहे थे। ऐसे में परिणाम में वह अपना सरनेम देखकर ही खुशी से चिल्ला उठे और अपने दोस्तों को अपनी सफलता की जानकारी दी। 

 

सफल नहीं होने पर था बैकअप प्लान

वैभवन ने सफल नहीं होने पर अपना बैकअप प्लान भी तैयार कर रखा था। यदि वह सफल नहीं होते, तो वह आईटी सेक्टर में पहुंच कार्पोरेट जॉब का हिस्सा बनते। 



पढ़ेंः IAS Success Story:माता-पिता खेतों में करते हैं काम, बेटा निवृत्ति पांचवे प्रयास में बना IAS

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 13, 2023, 12:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News