NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख छात्रों में लड़कियों ने मारी बाजी, देखे रिजल्ट

Last Updated: Jul 17, 2026, 11:47 IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 का रिजल्ट 16 जुलाई 2026 को ऑफिशियसल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र यहां से स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।  

NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख छात्रों में लड़कियों ने मारी बाजी, देखे रिजल्ट
NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख छात्रों में लड़कियों ने मारी बाजी, देखे रिजल्ट

NEET UG Result 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 का रिजल्ट 16 जुलाई, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस री-एग्जाम में शामिल हुए करीब 20 लाख छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें। छात्र रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करें।  

इस साल हुए NEET Re-Exam 2026 में शामिल हुए 20 लाख छात्रों में से करीब 11.21 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस बार बाजी मारी है। साथ ही, सबसे खास बात यह रही कि इस साल भी लड़कियों ने लड़को से ज्यादा सफलता को हासिल की है। क्या आप जानते हैं इस साल पास होने वाले कुल छात्रों में से 58% से ज्यादा लड़कियां हैं।

Toppers of NEET Re-Exam 2026  

NEET UG के एग्जाम में 720 में से 715 मार्क्स लाकर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल, दोनों छात्रों ने साथ में टॉप किया है। इस साल 2026 में कुल 19 छात्रों ने 700 मार्क्स एग्जाम में हासिल किए है। इसी के साथ कुछ 138 छात्रों ने एग्जाम में 690 मार्क्स हासिल किए।  

NEET UG Re-Exam Result 2026 

NEET UG Re-Exam 2026 में शामिल हुए छात्र अपना-अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही, यहां नीचे दिए गए ऑफिशियल लिंक पर भी वन क्लिक करके नीट रिजल्ट 2026 को देख सकते हैं।   

नीट री-एग्जाम रिजल्ट 2026 - यहां क्लिक करें 

एग्जाम से जुड़े मुख्य नंबर क्या है? 

NEET UG Re-Exam 2026 के मुख्य नंबर जानने के लिए भी छात्र यहां देख सकते हैं। 

इवेंट 

नंबर 

कुल शामिल छात्र

लगभग 20 लाख

कुल पास छात्र

11.21 लाख

सफल होने का प्रतिशत

लगभग 56%

महिला छात्र का दबदबा

पास छात्रों में 58% से अधिक लड़कियां

AIR 1

715/720 (आर्यन गुप्ता - पंजाब, पांशुल बंसल - हरियाणा)

690 से अधिक मार्क्स लाने वाले छात्र 

138 छात्र

NEET UG Re-Exam Result 2026 इन स्टेप्स से करें Download 

नीट यूजी एग्जाम का रिजल्ट एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो चुका है। छात्र रिजल्ट को देखने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके देखें। 

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिख रहे 'NEET UG 2026 Result' या 'Download Scorecard' के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को फिल करें।

4. सारी डिटेल्स फिल करने के बाद फॉर्म को 'Submit' करें। 

5. फिर, स्क्रिन पर आए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें। 

कैटेगरी वाइज पासिंग रिजल्ट 

नीट यूजी के एग्जाम में इस बार पास हुए कुल 11.21 लाख छात्रों की कैटेगरी जानने के लिए यहां देखें। 

कैटेगरी 

छात्रों की संख्या

जनरल कैटेगरी

2.91 लाख छात्र 

ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी

5.12 लाख छात्र 

एससी कैटेगरी

1.59 लाख छात्र 

एसटी कैटेगरी

63,716 छात्र 

जनरल-ईडब्ल्यूएस कैटेगरी

95,026 छात्र 

दिव्यांग कैटेगरी

3,666 छात्र 

छात्र सभी टॉपर्स की जानकारी लेने के लिए यहां देखें। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 17, 2026, 11:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News