(OUT) NMC MBBS Seat Matrix 2026: NMC ने जारी की सीट मैट्रिक्स लिस्ट, यहां से देखें PDF

Last Updated: Jul 18, 2026, 14:28 IST

NMC MBBS Seat Matrix 2026 Released: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 2026-27 के लिए MBBS Seat Matrix 2026 List को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। साथ ही, इस साल AIIMS, JIPMER आदि जैसे कॉलेजों की सीटों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। यहां से PDF को डाउनलोड करें।

(OUT) NMC MBBS Seat Matrix 2026: NMC ने जारी की सीट मैट्रिक्स लिस्ट, यहां से देखें PDF
(OUT) NMC MBBS Seat Matrix 2026: NMC ने जारी की सीट मैट्रिक्स लिस्ट, यहां से देखें PDF

NMC MBBS Seats 2026: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) द्वारा MBBS Seat Matrix 2026 List को ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। छात्र NMC के सीट मैट्रिक्स को देखने के लिए nmc.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, 13 जुलाई को जारी किए गए नए सीट मैट्रिक्स के अनुसार, देश भर के बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) कॉलेजों में एडमिशन के लिए कुल 1,36,939 सीटें उपलब्ध हैं।

इस साल डॉक्टर बनने वाले छात्रों के लिए काफी सारे अवसर है क्योंकि देश में मेडिकल कॉलेजों और एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं। साथ ही, इस साल एमबीबीएस सीटें भारत के 823 मेडिकल कॉलेजों में डिवाइड की गई है। 

AIIMS और JIPMER भी क्या इसमें शामिल हैं?

इस साल NMC द्वारा जारी कि गई इस सीट मैट्रिक्स लिस्ट में कुल 823 मेडिकल कॉलेज शामिल किए गए है, जिसमें 'इंस्टीट्यूट्स ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस' (INIs) जैसे AIIMS और JIPMER की सीटों को शामिल नहीं किया गया है। इन कॉलेज की काउंसलिंग और सीटें इस मैट्रिक्स से अलग होती हैं।

NMC MBBS Seat Matrix 2026 Overview 

छात्र NMC MBBS Seat Matrix 2026 से जुड़े सभी सरकारी और प्राइवेट मेडिकल के कॉलेजो के मुख्य नंबरों को जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, इस साल कुल 9,911 नई सीटें जोड़ी गई हैं, जिसके बाद देश में कुल सीटों के नंबर 1.36 लाख से ज्यादा है। 

डिटेल्स 

कॉलेज के नंबर

कुल MBBS सीटें 

सरकारी मेडिकल कॉलेज 

441

63,296 

प्राइवेट मेडिकल कॉलेज 

382

73,643

कुल योग

823

1,36,939

NEET UG Counselling 2026: NMC MBBS State-Wise सीट मैट्रिक्स 2026-2027

छात्र State-Wise सीट मैट्रिक्स की लिस्ट को देखने के लिए नीचे दी गई PDF के माध्यम से देख सकते हैं। 

UG Course (MBBS) NEET UG Counselling 2026 State-Wise Seat Matrix 2026 - यहां क्लिक करें 

एनएमसी एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स 2026: MBBS सीटों में सबसे अधिक वृद्धि करने वाली स्टेट 

इस साल एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए कुल 9,911 नई MBBS सीटें लिस्ट में जोड़ी गई हैं। छात्र इस जुड़ी हुई सीटों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

राज्य का नाम 

नए जोड़ी गई MBBS सीटों के नंबर 

Karnataka

1,300 

Tamil Nadu

950

Rajasthan

900

West Bengal

825

Telangana

810

Uttar Pradesh

800

Bihar

740

Chhattisgarh

545

Madhya Pradesh

420

नीट यूजी 2026: काउंसलिंग शेड्यूल

NEET UG एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना जरूरी है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधित कोटा - अखिल भारतीय कोटा (AIQ), जिसमें देश भर के योग्य छात्रों के लिए 15% सीटें आरक्षित हैं। साथ ही, राज्य कोटा, जिसमें राज्य में रहने वाले छात्रों के लिए 85% सीटें आरक्षित हैं। 

इस काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों के लिए यह प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। साथ ही, रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया से जुड़ी सभी डिटेल्स और अपडेट के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.ac.in , mcc.nic.in और nmc.org.in पर बनें रहें। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 18, 2026, 14:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News