This is an archived article last updated on Jul 23, 2019. The information may be outdated.

सांस्कृतिक विविधता से युक्त टीम के साथ काम करने के फायदे

Last Updated: Jul 23, 2019, 11:42 IST

शुरुआत में कुछ लोगों के लिए विभिन्न सहयोगियों की मानसिकता के साथ समायोजित करना कठिन हो सकता है, लेकिन दूसरी तरफ ऐसी टीम में काम करने  के कई लाभ भी हैं. कार्यस्थल पर एक सांस्कृतिक रूप से विविध टीम होने के फायदों पर नजर डालें.

Culturally diverse team
Culturally diverse team

शुरुआत में कुछ लोगों के लिए विभिन्न सहयोगियों की मानसिकता के साथ समायोजित करना कठिन हो सकता है, लेकिन दूसरी तरफ ऐसी टीम में काम करने  के कई लाभ भी हैं. कार्यस्थल पर एक सांस्कृतिक रूप से विविध टीम होने के फायदों पर नजर डालें:

विविध संस्कृति वाली टीम के साथ कार्य करना अलग-अलग टापिंग्स वाला पिज़्ज़ा खाने जैसा है. अगर किसी भी चीज में पिज़्ज़ा की तरह मिश्रण हो तो वह पिज़्ज़ा की तरह ही अंत में बहुत स्वादिष्ट साबित होती है. ऐसे ही अगर आपकी टीम में, अलग अलग संस्कृतियों से सम्बन्ध रखने वाले लोग हैं तो इसके भी बहुत फायदे हो सकते हैं. आप इनसे नए दृष्टिकोण तथा नए अनुभव सीख सकते हैं.

हालांकि, शुरुवात में अलग अलग पृष्ठ-भूमियों से आये हुए सह-कर्मियों के साथ काम करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है क्योंकि नयी-नयी मानसिकता वाले लोगों के साथ शुरवात में सामंजस्य रख पाना थोड़ा कठिन होता है.

लेकिन,  ऐसे टीम में काम करने से निम्नलिखित फायदे होते हैं:

1. रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है

जब आप एक ऐसी टीम में काम करते हैं जिसमें सांस्कृतिक विविधता वाले लोग हों  तो ऐसे में ब्रेन- स्टॉर्मिंग सेशन काफी रुचिकर बन जाते हैं. ऐसे टीम में कभी नए विचारों की कमी नहीं होती है क्योकि हर एक के अलग-अलग विचार और दृष्टिकोण  होते हैं. ऐसे में यह भी संभावना रहती है कि आपकी टीम एक ऐसे अनूठे समाधानों के साथ आ सकती है जो आपके संगठन को बाजार की प्रतिस्पर्धा में आगे ले जा सकते हैं. हर संस्कृति में अपने स्वयं के विश्वासों का समूह होता है  और उस संस्कृति से संबंधित व्यक्ति संगठन के लिए एक ऐसा गेटवे बन जाता है जिसके माध्यम से  उस संस्कृति की मूल बातें सीखीं जा सकती हैं.

2. विचारों का सहज आदान-प्रदान  

यह देखा गया है कि जब कोई किसी सांस्कृतिक रूप से विविध कार्यबल वाली टीम में कार्य करता है तो वह नए विचारों के लिए और अधिक खुल जाता है. वे बिना रुकावट के लचीलेपन को गले लगा लेता है. इसके विपरीत कठोर सोच वाला आदमी  ऐसे माहौल  में  संघर्ष का अनुभव करता है.

उदाहरण के लिए, यदि आपको कार्यालय में एक ऐसी परियोजना मिलती है जिसके लिए टीम वर्क की आवश्यकता होती है, तो इसके बारे में हर कोई एक अलग राय रख सकता है. ऐसी स्थिति में दूसरों से अनावश्यक पूछताछ करने से बचें और हर किसी के विचार को सुनें. संभावना है कि इस तरह से निकाला गया समाधान उत्पाद या सेवा की स्वीकार्यता को बाजार में बढ़ाएगा क्योंकि इसकी प्रक्रिया में सभी संस्कृतियों की बारीकियों को ध्यान में रखा गया होगा.

 3. बहु-व्यंजनों वाला लंच

अगर आपको खाने से प्यार है तो अपने दोपहर के भोजन को शेयर करके सांस्कृतिक रूप से विविध लोगों की कंपनी का आनंद लेने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता है. दोपहर के भोजन के दौरान आपके पास हमेशा विभिन्न प्रकार के व्यंजन होंगे. यह कार्यालय के बाहर अस्वास्थ्यकर स्नैक्स खाने से भी आपको बचाएगा. जब आप सहकर्मियों दोपहर के भोजन में कई व्यंजनों का आनंद लेंगे तो यह आपको खुश रहने में भी मदद करेगा. इसके अलावा आप उनसे अलग-अलग व्यंजनों को बनाने की रेसिपी भी सीख सकते हैं.

4. विविध कौशल सिखाते हैं

विविध पृष्ठभूमि से आये हुए आपके सहकर्मी आपकी दक्षता बढ़ाने में आपकी सहायता करेंगे. यदि आप टीम में गलती कर रहे हैं, तो आपके लिए विचारों का आदान-प्रदान करना आसान हो जाएगा और उनके लिए आपको अद्वितीय कौशल सीखना होगा. इससे आप संगठन के भीतर सफल होने की क्षमता विकसित कर सकेंगे. एक सरल नियम है कि ज्ञान दूसरों के साथ शेयर करते समय फैलता है तो अपने सीमित ज्ञान का विस्तार करने और नए विचारों के लिए रास्ते खोलने के लिए उनसे ज्ञान शेयर कर सकते हैं.

 5. विभिन्न संस्कृतियों की समझ

भारत एक विविध संस्कृति वाला देश है.यहाँ  सभी संस्कृतियों का पता कर पाना एक व्यक्ति के लिए एक मुश्किल काम है. लेकिन यदि आप सांस्कृतिक रूप से अलग सहयोगियों के साथ काम करते हैं तो आप भाग्यशाली हैं क्योंकि  आप उनके उत्सव, अनुष्ठानों प्रथाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

 यदि आपका कोई सहयोगी जो केरल से आता है और आप अगले अवकाश में उस स्थान पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आप उससे  केरल की संस्कृति तथा वहाँ पर यात्रा के लिए सरे सूचनाएं इकठ्ठा कर सकते हैं. इतना ही नहीं, आप उनसे मलयालम भाषा भी सीख सकते हैं ताकिआप वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत कर सकें.

6. नकारात्मक को दूर करता है

विकसित होने की प्रक्रिया में विभिन्न संस्कृतियों के बारे में जानने का एक व्यक्तिगत लाभ है. विभिन्न राज्यों के बारे में तथा वहां के लोगों की विभिन्न संस्कृतियों और जीवनशैली के बारे में बहुत सारी जानकारी गलत  स्रोतों से भी सीखने को मिलती जिनमे गलत सूचनाएं होती हैं जो ग़लतफ़हमी फैलाती हैं  इसलिए, किसी संस्कृति की पवित्रता के बारे में वास्तविक ज्ञान  प्राप्त करने के लिए आप अपने  सहयोगियों, जो विभिन्न संस्कृतियों से संबंधित हैं, की  सहायता ले सकते हैं.

क्या आपके कार्यस्थल में सांस्कृतिक रूप विविध पृष्ठभूमि वाले सहकर्मियों की टीम है?  अगर हाँ तो आप  अपने सहकर्मियों के साथ काम करने के अपने अनुभवों को हमारे साथ शयेर कर सकते हैं.

First Published: Jul 23, 2019, 11:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News