SSC GD Result 2026: जानें कब आएगा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट?
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF अलग-अलग पोस्ट का जारी किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए आगे लेख देखें।
SSC GD Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित जीडी कांस्टेबल (GD Constable) एग्जाम 2026 में शामिल हुए छात्रों का आयोग ने बहुत जल्द कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) के रिजल्ट नई ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जुलाई के आखिरी हफ्ते तक जारी कर सकता है।
BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF में कांस्टेबल पोस्ट के लिए एग्जाम दिए है, तो रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट, एक्सपेक्टेड डेट और फिजिकल टेस्ट (PET/PST) की पूरी प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए यहां देखें।
SSC GD Result 2026 से जुड़ी अपडेट्स
SSC GD रिजल्ट जारी होने से पहले एग्जाम से जुड़े मुख्य नंबर और डिटेल्स को देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| एग्जाम से जुड़ी मुख्य डिटेल्स | पूरी डिटेल्स |
| रजिस्ट्रेशन बोर्ड का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पोस्ट का नाम | कांस्टेबल (General Duty) |
| एग्जाम का आयोजन | 27 अप्रैल से 30 मई 2026 |
| प्रोविजनल आंसर-की | 15 जून 2026 को जारी |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन (PDF मेरिट लिस्ट के रूप में) |
| एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट | जुलाई 2026 (अंतिम सप्ताह) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्श फिल करने के लिए विंडो को बंद कर दिया गया है। अब आयोग फाइनल आंसर-की के मूल्यांकन के बाद सीधे रिजल्ट और स्टेट-वाइज कटऑफ जारी करेगा।
SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट कैसे चेक करें?
SSC GD रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन हो जाता है। ट्रेफिक से बचने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. ऑफिशियल वेबसाइट - SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट देखने के लिए छात्र ssc.gov.in वेबसाइट पर विजिट करें।
2. Result ऑप्शन - होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Result' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. Constable-GD Section - अलग-अलग एग्जाम की लिस्ट में से 'Constable-GD' सेक्शन पर क्लिक करें।
4. PDF Link - यहां आपको मेल और फीमेल छात्रों के लिए अलग-अलग रिजल्ट PDF का लिंक दिखाई देगा।
5. Download Button - 'Result PDF' के लिंक पर क्लिक करें, जिससे मेरिट लिस्ट आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
6. सर्च बार - PDF फाइल को खोलें और Ctrl + F दबाकर रोल नंबर को सर्च करें।
SSC GD Constable का रिजल्ट जारी होने के बाद उपर दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर पाएंगे। साथ ही, छात्र सभी लेटेस्ट अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को देखते रहें।
यहां भी पढ़े: DU SOL Admission 2026: एसओएल में शुरू हुए यूजी-पीजी एडमिशन. सीधे WhatsApp पर आएगा Update
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.