This is an archived article last updated on Aug 8, 2017. The information may be outdated.

आज की टॉप 5 जॉब्स-08 अगस्त 2017, 5500+ वेकेंसी; UPSC, SSC सहित अन्य संगठनों में घोषित

Last Updated: Aug 8, 2017, 18:21 IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास हैं जहाँ उनके लिए विभिन्न संगठनों ने 5500+ सरकारी नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी किया है...जी हाँ पुलिस सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, कमीशंड ऑफिसर्स, मार्केटिंग ऑफिसर सहित अन्य कई खास पद हैं जिनके लिए विभिन्न संगठनों ने वेकेंसी घोषित किया है.

Top 5 Govt Jobs of the Day
Top 5 Govt Jobs of the Day

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास हैं जहाँ उनके लिए विभिन्न संगठनों ने 5500+ सरकारी नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी किया है...जी हाँ पुलिस सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, कमीशंड ऑफिसर्स, मार्केटिंग ऑफिसर सहित अन्य कई खास पद हैं जिनके लिए विभिन्न संगठनों ने वेकेंसी घोषित किया है. इन रिक्तियों के लिए आप अविलम्ब आवेदन करें क्योंकि इन्हें नजरअंदाज करने आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है.

झारखण्ड SSC, इंडियन एयर फोर्स, UPSC सहित अन्य संगठनों द्वारा घोषित इन रिक्तियों के लिए आप कई दिनों से इन्तजार कर रहे थे इसलिए आप इनके लिए आवेदन कर सरकारी नौकरी के सपने को साकार कर सकते हैं.

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जनरल कांस्टेबल (इंडिया रिजर्व बटालियन) के 2810 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 4 सितम्बर 2017 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विभागीय सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1544 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु भी आवेदन आमंत्रित किये हैं जिसके लिए आप 8 सितम्बर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मार्केटिंग ऑफिसर (ग्रुप-I) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 10 अगस्त 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फ़ॉरेस्ट गार्ड के 1218 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 सितम्बर 2017 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आज घोषित की गई टॉप सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए निम्न लिंक को क्लिक कर सकते हैं.

Rojgar Samachar eBook

UPSC ने मार्केटिंग ऑफिसर (ग्रुप-I) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये, जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड में फ़ॉरेस्ट गार्ड की 1200+ वेकेंसी, 12वीं पास पायें 80 हजार तक वेतन

झारखण्ड में पुलिस सब-इंस्पेक्टर की 1544 वेकेंसी, 8 सितम्बर के पहले करें आवेदन

इंडियन एयर फोर्स में कमीशंड ऑफिसर्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 8, 2017, 17:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News