This is an archived article last updated on Apr 25, 2025. The information may be outdated.

UP Board Result 2025 OUT: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट आज 12:30 बजे, Roll Number से upmsp.edu.in पर देखें मार्कशीट

Last Updated: Apr 25, 2025, 12:55 IST

UP Board 10th, 12th Result 2025 Date and Time OUT: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. UP Board Result 2025 आज यानी दोपहर 12:30 बजे जारी किया जा रहा है. हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in पर रोल नंबर डालकर देख सकेंगे. साथ ही, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर भी प्राप्त कर सकते हैं.

UP बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025: हाईलाइट्स
UP बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025: हाईलाइट्स

यहाँ चेक करें उत्तर प्रदेश बोर्ड 12th रिजल्ट 2025

यहाँ चेक करें उत्तर प्रदेश बोर्ड 10th रिजल्ट 2025

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. यूपी बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि UP Board Result 2025 को आज 25 अप्रैल दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा. इस बार करीब 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. छात्र अपना रिजल्ट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकते है. छात्र अपने Roll Number की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक सफलतापूर्वक कराया गया था.

यहां देखें: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025

UP Board Result 2025 रिजल्ट हाइलाइट्स

पैरामीटर

डिटेल्स 

रिजल्ट की तारीख

25 अप्रैल 2025 (शुक्रवार)

घोषणा का समय

दोपहर 12:30 बजे

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

कक्षा

कक्षा 10वीं और 12वीं

रिजल्ट वेबसाइट

upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmspresults.nic.in

अन्य प्लेटफॉर्म

Jagran Josh

डिजिटल मार्कशीट

Digilocker पर उपलब्ध

रिजल्ट चेक करने का तरीका

रोल नंबर से ऑनलाइन चेक

कुल छात्र

लगभग 54 लाख छात्र-छात्राएं

यूपी बोर्ड 2025:10वीं 12वीं रिजल्ट कहां और किसे देखें

पिछले वर्षों की परंपरा को देखते हुए इस बार भी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा upresults.nic.in और result.upmsp.edu.in पर भी देख सकेंगे.

UP बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025: हाईलाइट्स 

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

परीक्षा का नाम

कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025

शैक्षणिक सत्र

2024-25

रिजल्ट जारी होने की तारीख

25 अप्रैल, दोपहर 12:30 बजे 

रिजल्ट जारी करने का तरीका

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से, फिर वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव 

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन + SMS

रिजल्ट वेबसाइट्स

upmsp.edu.in, upresults.nic.in

पासिंग मार्क्स

प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक

फेल होने पर

एक या दो विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका

टॉपर्स लिस्ट

रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी

स्क्रूटनी (उत्तरपुस्तिका पुनः जांच)

रिजल्ट के कुछ दिन बाद से आवेदन शुरू होंगे

Image

UP Board Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ करें.
  4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.

कम नंबर आने पर छात्र क्या करें: 

यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकता है. इसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाती है. स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट के कुछ ही दिनों बाद शुरू की जाएगी.

पिछले वर्ष के टॉपर्स (2024)

12वीं कक्षा:

  • शुभम वर्मा – 97.80%
  • सौरभ गंगवार – 97.20%
  • अनामिका – 97.20%
  • प्रियांशु उपाध्याय – 97%
  • खुशी – 97%
  • सुप्रिया – 97%

10वीं कक्षा:

  • प्राची निगम – 591/600
  • दीपिका सोनकर – 590/600
  • नव्या सिंह – 588/600
  • स्वाति सिंह – 588/600
  • दीपांशी सिंह – 588/600
Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 25, 2025, 00:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News