UPSC CMS Admit Card 2026 OUT: यूपीएससी CMS एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
UPSC CMS Admit Card 2026: यूपीएससी ने सीएमएस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CMS Admit Card 2026 OUT: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने आज, 24 जुलाई 2026 को कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मेडिकल ऑफिसर के 1,358 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC CMS परीक्षा 2026 का आयोजन 2 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में किया जाएगा।
यूपीएससी CMS एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) परीक्षा 2 अगस्त को पेपर 1 और पेपर 2 के लिए ऑनलाइन मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड से संबंधित हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| आयोग का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| पद का नाम | चिकित्सा अधिकारी (कंबाइंड मेडिकल सर्विस) |
| कुल वैकेंसी | 1358 |
| परीक्षा तिथि | 02 अगस्त 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT) |
| एडमिट कार्ड तिथि | 24 जुलाई 2026 (जारी) |
| आधिकारिक वेबसाइट |
UPSC CMS Admit Card 2026 Download Link
यूपीएससी CMS एडमिट कार्ड का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड का होना अनिवार्य है।
यहां क्लिक करें:- UPSC CMS Admit Card 2026 Link
यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट्स नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से यूपीएससी सीएमएस हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब UPSC Combined Medical Service (CMS) Examination 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
-
नया पेज ओपन होगा वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
UPSC CMS 2026 Exam: परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम
यूपीएससी CMS परीक्षा 2026 में दो ऑब्जेक्टिव-टाइप पेपर होते हैं, जो दोनों एक ही दिन आयोजित किए जाते हैं। हर पेपर 250 अंकों का होता है और उम्मीदवारों को हर सेक्शन को पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। अच्छी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए इस पैटर्न को समझना बहुत ज़रूरी है।
| पेपर | विषय | समय | अंक | अवधि |
| पेपर I | जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स | सुबह 9:30 से 11:30 | 250 | 2 घंटे |
| पेपर II | सर्जरी, गायनेकोलॉजी और ऑब्सटेट्रिक्स, और प्रिवेंटिव और सोशल मेडिसिन | दोपहर 2:00 से 4:00 | 250 | 2 घंटे |
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.