AIIMS NORCET 11 CBT-2 Admit Card 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर दिनांक 26 सितंबर 2026 को नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉरसेट 11) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 30 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। एम्स नॉरसेट सीबीटी-1 का रिजल्ट 18 सितंबर 2026 को जारी किया गया था।
एम्स नॉरसेट 11 सीबीटी 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026 Download
एम्स नॉरसेट 11 सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
|
एम्स नॉरसेट 11 सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक
|
AIIMS NORCET 11 CBT-2 Admit Card 2026 Release Date - हाइलाइट्स
एम्स नॉरसेट 11 भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2216 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दिया गया है।
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
|
|
पद का नाम
|
नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-बी)
|
|
विज्ञापन संख्या
|
Notice No. 103/2026
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
2216
|
|
परीक्षा का नाम
|
एम्स नॉरसेट 11 सीबीटी 2
|
|
परीक्षा की तिथि
|
30 सितंबर 2026
|
|
सीबीटी 1 रिजल्ट तिथि
|
18 सितंबर 2026
|
|
अनुमानित वेतनमान
|
लेवल 07 (4600 ग्रेड पे के साथ 9300 से 34800 तक)
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
aiimsexams.ac.in
|
AIIMS NORCET 11 CBT-2 Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एम्स नॉरसेट 11 सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर मौजूद 'Recruitments' टैब पर क्लिक करें।
Nursing Officer विकल्प में जाकर 'Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET-11)' पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड कंप्यूटर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
AIIMS NORCET 11 CBT-2 Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
एम्स नॉरसेट 11 सीबीटी 2 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।
AIIMS NORCET 11 CBT-2 Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
एम्स नॉरसेट 11 सीबीटी 2 परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का पूरा नाम
-
माता-पिता या अभिभावक का नाम
-
उम्मीदवार की जन्म तिथि
-
श्रेणी
-
लिंग
-
रोल नंबर
-
उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा की तिथि
-
परीक्षा की पाली और समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम
-
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
गेट बंद होने का समय
-
उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो
-
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
-
परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस
