Allahabad High Court Private Secretary Answer Key 2026 OUT: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी (ग्रेड-I) भर्ती परीक्षा 2026 की स्टेज-I, भाग 'A' की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 17 नवंबर 2026 को आयोजित सीबीटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं।
Allahabad High Court Private Secretary Answer Key 2026 PDF Link
इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट पीडीएफ लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके सीधे अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
यहां क्लिक करें: Allahabad High Court Private Secretary 2026 Answer Key Link
Related Stories
Allahabad High Court Private Secretary Answer Key Objection Details
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I भर्ती परीक्षा 2026 (195 पद) के स्टेज-I (भाग 'A' - सामान्य अध्ययन) के प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा शुरू कर दी है। उम्मीदवार 20 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे) से 22 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर आप 9986638901 या allahabadhighcourt.helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
