Bihar BCECE 1st Round Seat Allotment 2026 जारी: Direct Link, अलॉटमेंट लेटर यहां से करें Download

BCECE Admission 1st Round Allotment Result 2026: BCECE 2026 के पहले राउंड के PCM/PCM (PCMB ग्रुप) के लिए फाइनल सीट अलॉटमेंट 5 अगस्त, 2026 को जारी कर दी गई है। छात्र ऑफिशियल लिंक bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। 

Aug 6, 2026, 12:47 IST

BCECE 1st Round Seat Allotment Result 2026 Out: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा परिषद (BCECEB) द्वारा आयोजित BCECE Admission 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट कल यानी 5 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। 

BCECE Admission 2026 में जो छात्र इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर और मेडिकल/पैरामेडिकल स्ट्रीम्स की काउंसलिंग प्रक्रिया और चॉइस फिलिंग में शामिल हुए थे, वे अब अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही, जिन छात्रों को सीट अलॉटमेंट में सीट अलॉट हो गई है, तो वह छात्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट कन्फर्मेशन की प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर लें। 

BCECE 2026 1st Round Counselling से जुड़ी मुख्य डेट्स 

BCECE 2026 1st Round Counselling से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डेट - टाइम 
एग्जाम की डेट 
30 - 31 मई 2026
रैंक कार्ड / रिजल्ट जारी होने की डेट 
24 जून 2026
1st Round Seat Allotment Result
05 अगस्त 2026 (जारी)
Allotment Order डाउनलोड करने का टाइम 
05 अगस्त से 07 अगस्त 2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व एडमिशन 
06 अगस्त से 07 अगस्त 2026
2nd Round Seat Allotment Result
12 अगस्त 2026

First Round Seat Allotment Result of BCECE[ENGINEERING]-2026 - यहां क्लिक करें 

BCECE 1st Round Allotment Order 2026 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र BCECE 1st Round Allotment Order 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके सीट अलॉटमेंट लेटर को देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर स्ट्रीम जैसे PCM / PCB / PCMB / Agriculture / LE से संबंधित ‘Download Provisional Seat Allotment Order of BCECE-2026 (First Round)’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर आइडी और पासलर्ड को फिल करके लॉग-इन करें।
  4. लॉग-इन करने के बाद डैशबोर्ड पर अलॉटडेट कॉलेज और कोर्स की डिटेल्स देखें।
  5. फिर, प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर लें।
  6. उसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

BCECE Admission 2026: छात्र अलॉटमेंट रिजल्ट के बाद क्या करें? 

BCECE 1st Round Allotment 2026 Result जारी होने के बाद छात्रों को दो सबसे महत्वपूर्ण ऑप्शन का इस्तेमाल करना होगा। छात्रों का यह निर्णय ही एडमिशन और अगले राउंड तक लेकर जाएगा। आइए यहां से उन दो ऑप्शन के बारे में जानते हैं। 

1. Auto-Upgradation Option - क्या और कब चुनें?

  • Freeze: यदि छात्रों को मनपसंद कॉलेज और ब्रांच मिल गई है। साथ ही, छात्र उस सीट से खुश है, तो 'NO' यानी ‘Freeze’ के ऑप्शन को चुनें। इसके बाद निर्धारित रिपोर्टिंग सेंटर पर जाकर सीट को लॉक कर लें। इसके बाद एडमिशन फीस को जमा करें।

  • Upgrade: यदि छात्रों को सीट मिल गई है लेकिन वह दूसरे राउंड में Higher Preference वाले कॉलेज और कोर्स को चुनना चाहते हैं, तो वह छात्र 'YES' यानी 'Upgrade' के ऑप्शन को चुनें।

छात्रों को Auto-Upgradation में 'YES' ऑप्शन को चुनने के बावजूद भी पहले राउंड में अलॉटेड रिपोर्टिंग सेंटर पर फिजिकल जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया को पूरा कराना होगा। साथ ही, यह सभी छात्रों के लिए जरूरी है। जो छात्र DV प्रक्रिया के लिए नहीं शामिल होते हैं, तो उनकी अलॉटेड सीट को रद्द कर दिया जाएगा। 

2. फिजिकल रिपोर्टिंग सेंटर 

अलॉटमेंट लेटर में छात्रों को अलॉटेड रिपोर्टिंग सेंटर का नाम और पता दिया रहेगा। साथ ही, दिए गए टाइम पीरियड यानी 06 से 07 अगस्त 2026 के अंदर ही सेंटर पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचना जरूरी है।

First Round Opening and Closing Rank of BCECE[ENGINEERING]-2026 - यहां क्लिक करें 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स लिस्ट 

छात्रों को रिपोर्टिंग सेंटर पर जाते समय डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए इन इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स की ऑरिजनल और फोटोकॉपियों के सेट को साथ में ले जाना होगा। छात्र यहां से जानें इन इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट।

  • BCECE 2026 Admit Card एवं Rank Card
  • 10वीं का मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और एडमिट कार्ड
  • 12वीं का मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और एडमिट कार्ड
  • Provisional Seat Allotment Order की कॉपी
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट 
  • आवासीय/मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • चरित्र प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate - EWS/TFW हेतु)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो - 6 से 8
  • आधार कार्ड या अन्य ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।