[Out] Bihar BEd Merit List 2026: बिहार बीएड प्रथम मेरिट लिस्ट biharcetbed-brabu.in जारी, डायरेक्ट लिंक से PDF डाउनलोड करें

Bihar BEd 1st Merit List 2026: बिहार बीएड 1st मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी गई है। यह लिस्ट कांउसलिंग पोर्टल पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। जिसके बाद उम्मीदवारों को सीट कंफर्म के लिए भुगतान राशि के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Jul 4, 2026, 11:50 IST
Bihar BEd Merit List 2026 Out
Bihar BEd Merit List 2026 Out

Bihar BEd 1st Merit List 2026: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर ने आज पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस में शामिल हुए थे, वे अपनी मेरिट लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जारी कर दी गई है। 

मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, कैटेगरी, मार्क्स आदि डिटेल्स शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर Seat Allotment, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कराना होगा। 

Bihar BEd 1st Merit List 2026: मेरिट लिस्ट 

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी की 1st Merit List 2026 जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें सभी प्रवेश प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। 

Bihar BEd 1st Merit List 2026: जरूरी डेट्स  

बिहार बीएड पहली मेरिट लिस्ट में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 3 से 9 जुलाई, 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। मेरिट लिस्ट से जुड़ी जरूरी डेट्स के लिए आप नीचे दिए गया टेबल देख सकते हैं। 

कार्यक्रम 
जरूरी डेट्स 
बिहार बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2026 
22 से 28 जून, 2026 
बिहार बीएड प्रथम मेरिट लिस्ट 
3 जुलाई, 2026 
सीट शुल्क भुगतान 
3 से 9 जुलाई, 2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश 
4 से 10 जुलाई, 2026 
बिहार बीएड दूसरी मेरिट लिस्ट 2026 
14 जुलाई, 2026 
सीट शुल्क भुगतान 
14 से 17 जुलाई, 2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
15 से 18 जुलाई, 2026
कक्षाएं शुरू होने की तिथि 
20 जुलाई, 2026

Bihar BEd 1st Merit List 2026 Download Link 

बिहार बीएड पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सीट कंफर्म और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को पूरा करना होगा। 3000 रुपये की भुगतान राशि 3 जुलाई से 9 जुलाई, 2026 तक जमा करनी होगी। लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अब अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

यहां क्लिक करें - बिहार बीएड पहली मेरिट लिस्ट 2026 

What After Bihar BEd CET Merit List 2026: बिहार बीएड मेरिट लिस्ट के बाद क्या?

बिहार बीएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने पसंदीदा कॉलेज को सिलेक्ट करना होगा। बिहार बीएड कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करके अपना सीट कंफर्म करनी होगी। 

Details Mentioned on the Bihar B.Ed Merit List: मेरिट लिस्ट में उल्लेखित विवरण 

बिहार सीईटी बीएड मेरिट लिस्ट 2026 में निम्नलिखित विवरण शामिल रहेंगे। 

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • प्राप्त अंक 
  • कैटेगरी कॉलेज का नाम आदि

Bihar B.Ed College Allotment Process: कॉलेज अलॉटमेंट प्रोसेस

बिहार बीएड पहली मेरिट लिस्ट में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक सीट कंफर्म शुल्क जमा कराना होगा। जिसके बाद पहली लिस्ट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश प्रक्रिया 10 जुलाई तक पूरी की जाएगी।  

Bihar BEd 1st Merit List 2026: ऐसे करें डाउनलोड 

बिहार बीएड पहली मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं। 

स्टेप 2 Bihar BEd 1st Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट पीडीएफ डिखाई देगा। 

स्टेप 4 पीडीएफ में अपनी डिटेल्स देखें। 

स्टेप 5 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।