CG Vyapam Lab Attendant Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ स्टाफ सलेक्शन बोर्ड (CGSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीजी प्रयोगशाला परिचारक की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी ऑनलाइन आपत्ति 10 अगस्त 2026 को दोपहर 3.00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किये गये दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CG Vyapam Lab Attendant Answer Key 2026 Download Link
CGSSB सीजी प्रयोगशाला परिचारक पदों की परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी की PDF में प्रश्न संख्या और उसके सेट-A, B, C और D दिए गए हैं।
|
सीजी प्रयोगशाला परिचारक उत्तर कुंजी डाउनलोड PDF लिंक
|
CG Vyapam Lab Attendant Exam 2026
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2026 (रविवार) को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के तहक प्रयोगशाला परिचारक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (PSLA 26) सुबह में आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 17 रिक्त पदों को भरा जाना है।
CG Vyapam Lab Attendant Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
सीजी प्रयोगशाला परिचारक उत्तर कुंजी जारी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले CGSSB की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
Model Answers पर क्लिक करें।
“छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (PSLA26) के प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर” पर क्लिक करें।
आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर उत्तर कुंजी ओपन हो जाएगी।
उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।
CG Vyapam Lab Attendant Answer Key 2026 Objection
सीजी प्रयोगशाला परिचारक उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न रू. 50/- दावा आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के आपत्ति दर्ज दर्ज नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को अपना मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड डालकर प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा और निर्देशानुसार दावा आपत्ति दर्ज करानी होगी। बिना प्रमाण के आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी।
