Delhi HJS Prelims Answer Key 2026 OUT: दिल्ली हाई कोर्ट ने 28 जुलाई 2026 को दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस (DHJS) प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 26 जुलाई 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी प्रश्नों के सही उत्तर के साथ उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।आंसर की के साथ-साथ, कोर्ट ने उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया है।
Delhi Higher Judicial Service (HJS) Prelims Answer Key 2026 PDF Link
दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस (DHJS) प्रीलिम्स आंसर की 2026 की PDF डाउनलोड करने का लिंक delhihighcourt.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तर कुंजी से करके संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
|
HJS Prelims Answer Key 2026 PDF Link
|
दिल्ली HJS प्रीलिम्स आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।
-
दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Public Notice > Recruitment > Job Openings पर क्लिक करें।
फिर "Notice for uploading of Model Answer Keys and inviting objections thereto in relation to Delhi Higher Judicial Service Preliminary Examination – 2026" लिंक पर क्लिक करें।
अब HJS Prelims Answer Key PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित अंक को चेक करें।
दिल्ली HJS प्रीलिम्स आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में दिए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 28 जुलाई से 31 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे तक अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के साथ सही दस्तावेज भी देना होगा। निर्धारित समय के बाद भेजी गई या बिना प्रमाण के दर्ज की गई आपत्तियों पर हाई कोर्ट विचार नहीं करेगा।
