DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी बीच स्टूडेंट्स की समस्याओं को ध्यान में रखने हुए कॉलेजों ने कई व्यवस्थाएं शुरू की हैं। कई कॉलेजों में स्टूडेंट्स की सहायता के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन और काउंसलिंग उपलब्ध कराई गई है।
एडमिशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या तकनीकी समस्या से जूझ रहे स्टूडेंट्स का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसका उद्देश्य डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, सब्जेक्ट सिलेक्शन और कॉलेज सिलेक्शन, सीट कंफर्म करने से छात्राओं को समस्या ना हो।
कॉलेज प्रोफेसर की लगी ड्यूटी
एडमिशन को आसानी से पूरा करने के लिए कई कॉलेजों ने अलग - अलग डिपार्टमेंट के प्रोफसरों की ड्यूटी लगाई है। जिससे प्रोफेसर स्टूडेंट को एलिजिबिलिटी, सब्जेक्ट सिलेक्शन, डॉक्यूमेंट, सीट कंफर्मेशन और एडमिशन प्रोसेस से जुड़े सवालों पर गाइड मिल सके।
कॉलेज ने ई-मेल और What’s App के माध्यम से भी स्टूडेंट की समस्याओं को सुनना शुरू कर दिया है, ताकि अलग - अलग माध्यम से स्टूडेंट्स तक मदद पहुंचाई जा सके।
“श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में दाखिला कमेटी की कन्वीनर डॉ. शैफाली शुक्ला बताती हैं कि कॉलेज में दाखिला कमेटी और ग्रीवेंस कमेटी सक्रिय हैं। दाखिला प्रक्रिया के दौरान छात्रों को दस्तावेजों के सत्यापन, पसंदीदा कॉलेज चुनने और दाखिले प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय कम मिलता है।”
इसी के साथ प्रत्येक पाठ्यक्रम के प्रोफेसरों की रोटेशन के साथ ड्यूटी लगाई गई है। ताकि स्टूडेंट्स को 24 घंटे हेल्पलाइन से मदद और मार्गदर्शन दोनों मिलता रहे।
11 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
डीयू में ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए दूसरे चरण का रजिस्ट्रेशन 11 जुलाई तक चलेगा। वहीं, 10 और 11 जुलाई को करेक्शन विंडों एक्टिव रहेगा। जिससे स्टूडेंट्स अपने फॉर्म में करेक्शन कर पाएंगे।
12 जुलाई शाम (5 बजे) कॉमन सीट अलॉटमेंट के तहत रैंक जारी की जाएगी। रैंक जारी होते ही स्टूडेंट्स को 13 जुलाई शाम (5 बजे) तक अपनी कॉलेज की प्राथमिकताओं में बदलाव करने का मौका दिया जाएगा।
16 जुलाई को पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद सभी स्टूडेंट्स को तय समय सीमा के भीतर सीट चयन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन फीस जमा करानी होगी।
Check: दिल्ली EWS एडमिशन 2026
