EMRS Tier 2 Result 2026: पीजीटी टियर 2 हिंदी, इंग्लिश और मैथ्स का रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड

EMRS Tier 2 Result 2026: ईएमआरएस टियर 2 का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार पीजीटी हिंदी, इंग्लिश और मैथ्स का रिजल्ट आगे लेख में देख सकते हैं। 

Sep 17, 2026, 16:51 IST
EMRS Tier 2 Result 2026: पीजीटी टियर 2 हिंदी, इंग्लिश और मैथ्स का रिजल्ट जारी
EMRS Tier 2 Result 2026: पीजीटी टियर 2 हिंदी, इंग्लिश और मैथ्स का रिजल्ट जारी

EMRS Tier 2 Result 2026: राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने आज 17 सितंबर को टियर 2 का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार टियर 2 पीजीटी हिंदी, इंग्लिश और मैथ्स का रिजल्ट वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

EMRS Tier 2 Result 2026: रिजल्ट जारी 

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति ने टियर 2 का रिजल्ट आज 17 सितंबर, 2026 को जारी किया है। परिणाम टीचिंग और नॉन-टीचिंग पोस्ट के लिए जारी किए गए हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आगे लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

EMRS Tier 2 PGT Result 2026 Download link 

ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी रिजल्ट 2026

EMRS Tier 2 PGT Result 2026: हाइलाइट्स 

टियर 2 पीजीटी परीक्षा का आयोजन 22 से 25 मार्च, 2026 तक किया गया था। उम्मीदवार अब अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे टेबल में रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स देखें:

परीक्षा संचालक 
राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS)
परीक्षा का नाम 
EMRS स्टाफ सिलेक्शन एग्जामिनेशन                (EMRS)  
पोस्ट का नाम 
पीजीटी हिंदी, पीजीटी इंग्लिश और पीजीटी मैथ्स
रिजल्ट जारी होने तिथि
17 सितंबर, 2026 (जारी)
एग्जाम डेट 
22, 23, 24 और 25 मार्च, 2026 
वेबसाइट 
nests.tribal.gov.in 

EMRS Tier 2 Result 2026: उल्लेखित विवरण 

ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट 2026 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड में निम्नलिखित डिटेल्स शामिल होंगी:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • आवेदन किए गए पद और विषय
  • कैटेगरी
  • टियर 2 परीक्षा में प्राप्त अंक
  • योग्यता की स्थिति: Selected/Rejected
  • श्रेणीवार कट-ऑफ अंक
  • चयन प्रक्रिया का अगला चरण

EMRS Tier 2 Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से EMRS Tier 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं। 

स्टेप 3 टियर 2 पीजीटी हिंदी, पीजीटी इंग्लिश, पीजीटी मैथ्स पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 अब लॉगिन क्रेडेंशियल पर दर्ज करें। 

स्टेप 5 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगी। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates