RPSC SI Admit Card 2026 OUT: राजस्थान पुलिस SI री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 2.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Last Updated: Sep 17, 2026, 10:22 IST

RPSC SI Admit Card 2026 OUT: राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती की री-परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।  

RPSC SI Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
RPSC SI Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

RPSC SI Admit Card 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सब-इंस्पेक्टर भर्ती की पुनः परीक्षा-2021 का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस री-एग्जाम में 2 लाख 18 हजार 131 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश के 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। RPSC ने 17 सितंबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Police SI Admit Card 2026 Download Link (Active)

राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 का लिंक आज, 17 सितंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर पुनः परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी SSO पोर्टल या (recruitment.rajasthan.gov.in) या RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए RPSC Police SI Re-Admit Card 2026 डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे लेख में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Rajasthan Police SI Exam Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

RPSC SI Re-Exam Admit Card 2026: राजस्थान सब इंस्पेक्टर री-एग्जाम हाइलाइट्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए री-एग्जाम 20 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का पेपर होगा। परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2021

आयोजन संस्था

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

परीक्षा शहर/जिला आवंटन

13 सितंबर 2026 (जारी)

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

17 सितंबर 2026

री-एग्जाम की तारीख

20 सितंबर 2026

परीक्षा का समय

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक; 

  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक

परीक्षा विषय

सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in

20 सितंबर को दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

राजस्थान SI री-एग्जाम 2026 का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर होगा। वहीं दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

11 जिलों में बनाए गए 666 परीक्षा केंद्र

री-एग्जाम के लिए 11 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जयपुर में सबसे अधिक 187 केंद्र हैं। जिलेवार परीक्षा केंद्रों की संख्या इस प्रकार है:

जिला

परीक्षा केंद्र

अजमेर

74

अलवर

48

भरतपुर

58

बीकानेर

47

हनुमानगढ़

23

जयपुर

187

जोधपुर

81

कोटा

58

श्रीगंगानगर

10

टोंक

16

उदयपुर

64

कुल

666

परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना जरूरी

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

OMR में 5वां विकल्प भरना अनिवार्य

इस बार OMR शीट में पांचवां विकल्प भरना जरूरी होगा। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे पांचवां गोला भरना होगा। इसके लिए प्रत्येक पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। आयोग इस संबंध में शुद्धि पत्र भी जारी कर चुका है।

बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन से होगी जांच

परीक्षा में नकल और फर्जी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए थंब इंप्रेशन और फेस रिकग्निशन के जरिए बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। प्रवेश के दौरान HHMD और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से अभ्यर्थियों की जांच होगी। मेटा ग्लासेस, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य हाईटेक उपकरणों पर भी नजर रखी जाएगी।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर रोक

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी निर्धारित SOP के अनुसार कराई जाएगी। पूर्व में डिबार किए गए अभ्यर्थियों पर SOG और ATS की विशेष निगरानी रहेगी।

पिछली परीक्षा क्यों हुई थी रद्द?

सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 का विज्ञापन 3 फरवरी 2021 को जारी हुआ था। भर्ती के लिए करीब 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 13 से 15 सितंबर 2021 को हुई परीक्षा में 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बाद में री-एग्जाम कराने का फैसला लिया गया। 8 मई 2025 को पहले परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था, लेकिन बाद में सभी आवेदकों को री-एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दे दी गई।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 17, 2026, 10:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News