UPSSSC Junior Assistant Result 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट upsssc.gov.in जारी, पीडीएफ करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 10, 2026, 11:39 IST

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: यूपीएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट 9 सितंबर को ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया है। जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट ग्रेड-III परिक्षाओं में शामिल हुए उम्मीदवार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट upsssc.gov.in जारी, पीडीएफ करें डाउनलोड
UPSSSC Junior Assistant Result 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट upsssc.gov.in जारी, पीडीएफ करें डाउनलोड

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट की घोषणा की है। रिजल्ट 9 सितंबर को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। परिणामों के साथ - साथ यूपीएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट कट ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य जूनियर असिस्टेंट के कुल 5339 रिक्त पदों को भरना है। पहले इन भर्तियों को भरने के लिए कुल 5512 रिक्त पदों की घोषणा की गई थी। विभिन्न संशोधन होने के बाद कुल रिक्तियों की संख्या 5339 की गई। 

परिक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: रिजल्ट जारी 

विज्ञापन संख्या 08-Exam/2023 के तहत जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट ग्रेड-III का परिणाम 9 सितंबर को जारी किया है। संबंधित भर्ती के लिए प्रक्रिया लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जा चुका है। जिसके बाद पात्रता और रिकॉर्ड सत्यापन किया गया। जिसमें 26570 में से 25711 उम्मीदवारों ने 6 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया है। 

UPSSSC Junior Assistant Result 2026 Download link 

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जूनियर असिस्टेंट मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेंट में जारी की गई है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ नीचे उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट 2026 

यहां क्लिक करें

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: कट ऑफ 

विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा / 2023 के तहत जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट ग्रेड-III विभिन्न पदों की कट ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार लम्बवत् एवं क्षैतिज कट ऑफ अंक नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

लम्बवत् आरक्षण

श्रेणी

कट ऑफ मार्क्स

जनरल 

65.75 

अनुसूचित जाति 

54.00 

अनुसूचित जनजाति 

39.25 

अन्य पिछड़ा वर्ग 

64.00 

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 

62.25 

क्षैतिज आरक्षण

श्रेणी 

कट ऑफ मार्क्स

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित 

39.25 

महिला

57.75 

भूतपूर्व सैनिक 

16.25 

दिव्यांगजन

(B,LV) 

40.75

(D, HH) 

28.00

(Dw) 

44.00

(CP,Dw,AAV,LC, OL,OA,BL) 

57.25 

(MD) 

17.25 

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, रिजल्ट सेक्शन पर जाएं। 

स्टेप 3 अब जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट ग्रेड-III पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर ढूंढें। 

स्टेप 6 योग्यता/चयन स्थिति और लागू कट-ऑफ अंकों की जांच करें। 

स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 10, 2026, 11:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News