UPTET Result 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट में संशोधन को लेकर आयोग का बड़ा नोटिस, जानें पूरी जानकारी
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 16 सितंबर 2026 को UPTET रिजल्ट संशोधन और OMR, नॉर्मलाइजेशन व प्रमाण-पत्र सुधार से संबंधित आपत्तियों पर विज्ञप्ति जारी कर दी है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के परीक्षा परिणाम में संशोधन से संबंधित अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों पर महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की है। आयोग ने 16 सितंबर 2026 को जारी नोटिस में विभिन्न आपत्तियों पर समिति की संस्तुतियों और लिए गए निर्णयों की जानकारी दी है। अभ्यर्थी इस नोटिस के माध्यम से रिजल्ट संशोधन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वि० सं० 02/2026 UPTET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के घोषित परिणाम के संबंध में प्राप्त प्रत्यावेदनों पर आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के संबंध में विज्ञप्ति https://t.co/pnqCRXTfFI
— UPESSC (@upesscprayagraj) September 16, 2026
UPTET Result 2026: चार प्रकार के प्रत्यावेदन
यूपीटीईटी 2026 के परीक्षा परिणाम में संशोधन को लेकर अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रत्यावेदनों की जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति की संस्तुतियों के आधार पर आयोग ने अलग-अलग मामलों में निर्णय जारी किए हैं। प्रत्यावेदनों में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
-
OMR शीट में अनुक्रमांक या प्रश्न पुस्तिका क्रमांक भरने से संबंधित आपत्तियाँ।
-
नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के तहत प्राप्त स्कोर कम होने से जुड़ी आपत्तियां।
-
उत्तर कुंजी के आधार पर कम अंक मिलने से संबंधित प्रत्यावेदन।
-
सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों में नाम, माता-पिता या पति का नाम, जन्मतिथि और वर्ग/श्रेणी की त्रुटियां।
यूपीटीईटी रिजल्ट संशोधन पर आयोग का निर्णय
आयोग ने प्रत्यावेदनों की अलग-अलग श्रेणियों पर निर्णय जारी किया है। OMR शीट में गलत विवरण भरने और नॉर्मलाइजेशन से संबंधित मामलों पर आयोग ने अपनी प्रक्रिया और नियमों के आधार पर निर्णय स्पष्ट किया है। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों में नाम, जन्मतिथि या वर्ग संबंधी त्रुटियों के सुधार के लिए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। अभ्यर्थियों को संबंधित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

UPTET Result 2026: अभ्यर्थी क्या करें?
-
आयोग की आधिकारिक विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
-
अपने प्रत्यावेदन से संबंधित निर्णय की जानकारी प्राप्त करें।
-
प्रमाण-पत्र में सुधार से संबंधित निर्देश लागू होने पर ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करें।
-
आगे की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
UPTET 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें लेटेस्ट अपडेट
यूपीटीईटी परीक्षा परिणाम और संशोधन से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं। किसी भी आवेदन या सर्टिफिकेट संशोधन से पहले आयोग के आधिकारिक निर्देशों की चेक करना जरूरी है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.