NTA Exam Calendar 2026-27 OUT: UGC NET, CSIR NET और JEE Main समेत अन्य परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी, देखें तारीखें

Last Updated: Sep 17, 2026, 09:23 IST

NTA Exam Calendar 2026-27 OUT: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रमुख परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें UGC NET, JEE Main, CMAT और CUET-PG जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लेख में परीक्षा का पूरा कैलेंडर देख सकते हैं। 

NTA Exam Calendar 2026-27 PDF डाउनलोड करें
NTA Exam Calendar 2026-27 PDF डाउनलोड करें

NTA Exam Calendar 2026-27 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 2026-27 के लिए परीक्षा कैलेंडर 16 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी कर दिया है। जारी किए गए कैलेंडर में दिसंबर 2026 और मार्च 2027 के बीच होने वाली कई प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं।  जिसमें यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 14 से 19 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद CSIR-UGC NET परीक्षा 20 और 21 दिसंबर 2026 को होगी। जनवरी 2027 में NIFT एंट्रेंस परीक्षा 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

JEE Main 2027 सेशन-1 परीक्षा 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी 2027 तक होगी। इसके बाद AISSEE परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। CMAT परीक्षा 7 फरवरी 2027 को होगी। वहीं, CUET-PG 2027 परीक्षा 1 से 5 मार्च, 8 मार्च, 12 से 20 मार्च और 24 से 25 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी।

NTA Exam Calendar 2026–27 PDF Download Link 

NTA परीक्षा कैलेंडर 2026-27 PDF में दिसंबर 2026 से शुरू होने वाली परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से NTA परीक्षा कैलेंडर 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

NTA Exam Calendar 2026–27 PDF Link

यहां क्लिक करें

NTA एग्जाम कैलेंडर 2026-27

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में NTA द्वारा जारी विभिन्न परीक्षाओं की तारीखें देख सकते हैं।

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC)

06 दिसंबर 2026

SWAYAM

08–12 दिसंबर 2026

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल

13 दिसंबर 2026

UGC NET दिसंबर सत्र

14–19 दिसंबर 2026

संयुक्त CSIR-UGC NET दिसंबर सत्र

20–21 दिसंबर 2026

आर्मी कैडेट कॉलेज

04 जनवरी 2027

SHRESHTA (NETS)

10 जनवरी 2027

NIFT प्रवेश परीक्षा

10 जनवरी 2027

JEE Main सेशन-1

22–24 और 28–30 जनवरी 2027

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE)

31 जनवरी 2027

CMAT

07 फरवरी 2027

NITTT पार्ट-1

26–27 फरवरी 2027

CUET PG 2027

01–05, 08, 12–20 और 24–25 मार्च 2027

NITTT भाग-2

05 और 07 मार्च 20

NTA एग्जाम कैलेंडर 2026-27 PDF कैसे डाउनलोड करें?

NTA परीक्षा कैलेंडर 2026-27 PDF डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट-nta.ac.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Exam Calendar लिंक पर क्लिक करें।

  • परीक्षा कैलेंडर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी

  • PDF में अपनी परीक्षा की तिथि और अवधि देखें।

  • कैलेंडर की PDF को डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर लें

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 17, 2026, 09:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News