UPSSSC PET Answer Key 2026 Objection: 12 नवंबर तक बढ़ाई गई ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की तारीख

Last Updated: Nov 7, 2026, 18:49 IST

UPSSSC PET Answer Key Objection 2026: यूपीएसएसएससी PET आंसर- की 2026 पर ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट 8 नवंबर से बढ़ाकर 12 नवंबर 2026 कर दी गई है। उम्मीदवार हर सवाल के लिए 100 रुपये देकर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। 

UPSSSC PET Answer Key 2026 Objection: 12 नवंबर तक बढ़ाई गई ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की तारीख
UPSSSC PET Answer Key 2026 Objection: 12 नवंबर तक बढ़ाई गई ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की तारीख

UPSSSC PET Answer Key Objection 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की में दिए गए किसी उत्तर को लेकर संदेह है, वे अब 12 नवंबर 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की अंतिम तिथि 8 नवंबर तय की गई थी। आयोग के इस फैसले से उन उम्मीदवारो को अधिक समय मिल गया है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में अपनी आपत्ति दर्ज नहीं करा पाए थे।

UPSSSC PET Answer Key 2026: नोटिस 

UPSSSC PET परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से आंसर की चेक कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, यदि किसी प्रश्न का उत्तर गलत लगता है, तो उम्मीदवार 12 नवंबर से पहले ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आपत्ति दर्ज करने से पहले संबंधित प्रश्न और उसके उत्तर का अच्छी तरह मिलान कर लें।

UPSSSC PET Answer Key 2026 Objection link

ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए, सबसे पहले अपना रोल नंबर,पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि, कैप्चा और 'LOGIN' बटन पर क्लिक करना होगा। 

यूपी PET आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 

UP PET Provisional Answer Key 2026 Download Link 

उम्मीदवार पीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 के लिए आपत्तियां अब 12 नवंबर, 2026 तक दर्ज करा सकते हैं। शिफ्ट वाइज पीडीएफ लिकं यहां उपलब्ध करा दिया गया है:

यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2026 शिफ्ट-वाइज 

ऑफिशियल आंसर की पीडीएफ

25 अक्टूबर पहली पारी

यहाँ चेक करें

25 अक्टूबर दूसरी शिफ्ट

यहाँ चेक करें

30 अक्टूबर पहली पारी

यहाँ चेक करें

30 अक्टूबर दूसरी पारी

यहाँ चेक करें

1 नवंबर पहली शिफ्ट

यहाँ चेक करें

1 नवंबर दूसरी शिफ्ट

यहाँ चेक करें

UPSSSC PET Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज कराएं?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं:

1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर PET Answer Key 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

4. अब प्रोविजनल आंसर की और ऑब्जेक्शन दर्ज करने का ऑप्शन दिखाई देगा।

5. जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें।

6. अपने उत्तर के समर्थन में डॉक्यूमेट्स अपलोड करें।

7. निर्धारित ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करें।

8. अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लेना ना भूलें।

UPSSSC PET Final Answer Key 2026 कब जारी होगी?

ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग द्वारा सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। विषय विशेषज्ञों की टीम आपत्तियों का परीक्षण करेगी। इसके बाद संशोधित या फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही उम्मीदवारों के अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट और आगे की प्रक्रिया की जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 7, 2026, 18:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News