IOCL: इंजीनियर समेत अन्य पदों का एडमिट कार्ड लिंक आज, परीक्षा 24 सितंबर को
IOCL आज यानी 15 सितंबर को इंजीनियर, ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर और डिप्लोमा इंजीनियर के 470 पदों के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। एडमिट का लिंक एक्टिवेट होने के बाद अभ्यर्थी जो 24 सितंबर, 2026 को होनी परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है। कंपनी 15 सितंबर 2026 को IOCL एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगी। एडमिट कार्ड इंजीनियर, ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर और डिप्लोमा इंजीनियर सहित विभिन्न पदों के लिए जारी किया जाएगा। हॉल टिकट जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। IOCL की इस भर्ती के माध्यम से कुल 470 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
IOCL Admit Card 2026 Download Link
आईओसीएल एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक आज, 15 सितंबर 2026 को एक्टिव होगा। लिंक जारी होने के बाद उम्मीदवार IOCL के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी इस लेख में अपडेट किया जाएगा।
IOCL Recruitment 2026 Admit Card- हाइलाइट्स
IOCL एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 के तहत CBT परीक्षा 24 सितंबर 2026 (गुरुवार) को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करना चाहिए। अन्य जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देखें।
| कंपनी का नाम | इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
| भर्ती का नाम | IOCL एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 |
| पद | इंजीनियर, ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर और डिप्लोमा इंजीनियर सहित विभिन्न पद |
| कुल पद | 470 |
| एडमिट कार्ड तिथि | 15 सितंबर 2026 |
| परीक्षा तिथि | 24 सितंबर 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | CBT |
| आधिकारिक वेबसाइट |
महत्वपूर्ण: IOCL एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इसे official recruitment portal से डाउनलोड करना होगा। ध्यान रहे, कि एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले IOCL की official website- iocl.com पर जाएं।
-
होम पेज पर Careers सेक्शन में जाएं।
-
अब IOCL Executive Recruitment 2026 से संबंधित latest recruitment link खोलें।
-
IOCL कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी login details दर्ज करके submit करें।
-
हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और सभी जानकारी चेक करें।
-
परीक्षा के लिए इसका प्रिंट निकालकर रख लें।
हॉल टिकट पर दर्ज होंगी ये जरूरी डिटेल्स
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को निम्न जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
पंजीकरण नंबर
-
फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा तिथि और समय
-
रिपोर्टिंग का समय
-
परीक्षा केंद्र
-
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
-
परीक्षा के दिशा-निर्देश
अगर एडमिट कार्ड में किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को संबंधित authority से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
परीक्षा के दिन उम्मीदवार को IOCL एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ ले जाना जरूरी होगा। इसके अलावा एक मान्य ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ भी साथ लेकर जाएं। अन्य जानकारी के लिए परीक्षार्थी जो परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे कॉल लेटर पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.