BSEB STET 2026: बिहार एसटीईटी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे के लिए बढ़ी, stetregistration.cbrt.co.in से करें रजिस्ट्रेशन
Bihar STET 2026 Registration Last Date Extended: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी गई है। छात्र अब ऑफिशियल पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
BSEB STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने और एग्जाम फीस जमा करने की लास्ट डेट को बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दिया गया है। जिन छात्रों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे अब बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर प्रक्रिया को पूरा कर लें।
यह एग्जाम राज्य के माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्कूलों में टीचर की एलिजिबिलिटी निर्धारित करने के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जा रहा है।
BSEB STET Exam 2026: एग्जाम और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
बिहार एसटीईटी 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स, एग्जाम फीस और संरचना की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | पेपर-I (माध्यमिक) / पेपर-II (उच्च माध्यमिक) PDF |
| आयोजक बोर्ड | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 22 सितंबर 2026 (विस्तारित) |
| एक्सपेक्टेड एग्जाम डेट | नवंबर 2026 का प्रथम सप्ताह |
| एग्जाम मोड | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) |
| कुल मार्क्स और क्वश्न | 150 मार्क्स (150 बहुविकल्पीय क्वश्न) |
| निगेटिव मार्किंग | कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी |
| रजिस्ट्रेशन फीस (General / BC / EBC) | 960 (एक पेपर) , 1,440 (दोनों पेपर) |
| रजिस्ट्रेशन फीस(SC / ST / PwD) | 760 (एक पेपर) , 1,140 (दोनों पेपर) |
| ऑफिशियल वेब पोर्टल | stetregistration.cbrt.co.in |
Bihar STET 2026 Registration Last Date Extended: Official Tweet
#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/pwxs2XcCSY
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) September 15, 2026
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026: एग्जाम पैटर्न और योग्यता मानदंड
बिहार STET 2026 एग्जाम दो लेवल पर आयोजित किए जाएंगे।
- पेपर-I (माध्यमिक): कक्षा 9वीं और 10वीं के टीचर के लिए कम से कम 50% मार्क्स के साथ संबंधित सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन तथा बी.एड. (B.Ed.) जरूरी है।
- पेपर-II (उच्च माध्यमिक): कक्षा 11वीं और 12वीं के टीचर के लिए ज्यादा से ज्यादा 50% मार्क्स के साथ संबंधित सब्जेक्ट में मास्टर तथा बी.एड. जरूरी है।
- मार्क्स विभाजन (Marks Scheme): कुल 150 मार्क्स के एग्जाम में 100 मार्क्स निर्दिष्ट Subject Knowledge से और 50 मार्क्स शिक्षण कला और अन्य दक्षताओं (Teaching Art & Skills) से होंगे।
- नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया (Normalization): एग्जाम कई शिफ्ट्स में CBT मोड में आयोजित होगा, इसलिए अंतिम परीक्षाफल नॉर्मलाइजेशन पद्धति के आधार पर तैयार किया जाएगा।
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026: Link and Notice
| Bihar STET 2026 Application Form Link | |
| Bihar STET 2026 Application Form Notice |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? Step-by-Step
छात्र फाइनल डेट से पहले नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
- 'Generate OTP' पर क्लिक करके मोबाइल नंबर और ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी करें।
- फिर, प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद छात्र अपनी डिटेल्स को फिल करें।
- डिटेल्स फिल करने के बाद छात्र अपनी नई खींची हुई रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्वअभिप्रमाणित (Self-Attested) स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- निर्धारित एग्जाम के लिए छात्र फीस को क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए जमा करें।
- फीस जमा करने के बाद छात्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.