UP Special TET Syllabus 2026: नया परीक्षा पैटर्न, विषयवार पाठ्यक्रम की PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Sep 17, 2026, 16:59 IST

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक पदों के लिए स्पेशल टीईटी 2026 का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी किया है। यह परीक्षा टीचिंग स्किल, सब्जेक्ट नॉलेज और जनरल अवेयरनेस का आकलन करती है, जिसका विस्तृत पाठ्यक्रम upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे लेख में UP स्पेशल TET परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की PDF उपलब्ध कराई है।

UP स्पेशल TET परीक्षा पैटर्न और पूरा सिलेबस 2026 PDF डाउनलोड करें।
UP स्पेशल TET परीक्षा पैटर्न और पूरा सिलेबस 2026 PDF डाउनलोड करें।

UP Special TET Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक पदों के लिए स्पेशल टीईटी 2026 ( TET) का लेटेस्ट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्य भर के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों के चयन की अंतिम प्रक्रिया है। ऐसे उम्मीदवार जो CTET या UPTET पास कर चुके हैं और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखते हैं, वे इसके लिए पात्र हैं। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य टीचिंग स्किल, सब्जेक्ट नॉलेज , रीजनिंग एबिलिटी और जनरल अवेयरनेस का आंकलन करना है।

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से सिलेबस डाउनलोड करना तैयारी का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है। परीक्षा पाठ्यक्रम की मदद से अभ्यर्थी अपने मजबूत और कमजोर विषयों की पहचान कर एक सटीक अध्ययन योजना (Study Plan) बना सकते हैं। इसलिए, सफलता सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम परीक्षा पैटर्न और विषय-वार पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सही दिशा में अपनी तैयारी शुरू करें।

 UPTET Result 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट में संशोधन को लेकर आयोग का बड़ा नोटिस, जानें पूरी जानकारी

UP स्पेशल TET सिलेबस 2026 PDF लिंक 

यूपी स्पेशल TET पेपर 1 सिलेबस 2026 (कक्षा 1 से 5) UP स्पेशल TET पेपर 1 उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 तक के प्राइमरी बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। इस पेपर में भाषा (हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी), विज्ञान, गणित तथा पर्यावरण व सामाजिक अध्ययन का स्तर कक्षा 12वीं तक का होता है। वहीं शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी (ICT) और जीवन कौशल प्रबंधन जैसे विषयों के प्रश्न D.El.Ed (BTC) पाठ्यक्रम के स्तर पूछे जाते हैं।

यूपी स्पेशल TET पेपर 2 सिलेबस 2026 (कक्षा 6 से 8) UP स्पेशल TET पेपर 2 का आयोजन अपर प्राइमरी स्तर (कक्षा 6 से 8) के शिक्षकों की योग्यता तय करने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में मुख्य रूप से दो प्रमुख भाग होते हैं—पहला भाग सामान्य ज्ञान का होता है जो सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है, और दूसरा भाग उम्मीदवार द्वारा चुने गए विशिष्ट विषय (जैसे सामाजिक अध्ययन या फिर विज्ञान और गणित) पर आधारित होता है।

UP Special TET Paper 1 Syllabus 2026 PDF

क्लिक करें

UP Special TET Paper 2 Syllabus 2026

क्लिक करें

यूपी स्पेशल TET परीक्षा पैटर्न 2026

UP स्पेशल TET परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए इसके पैटर्न को समझना बेहद आवश्यक है। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में ही कुल 120 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं, जहां प्रत्येक सही उत्तर पर +3 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर देने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। मुख्य अंतर यह है कि पेपर 1 में सभी विषय अनिवार्य होते हैं, जबकि पेपर 2 में उम्मीदवारों को अपने वर्ग (जैसे विज्ञान/गणित या सामाजिक अध्ययन) के अनुसार विषय चुनने का विकल्प मिलता है। 

यूपी स्पेशल TET पेपर 1 परीक्षा पैटर्न 2026 

अभ्यर्थी यूपी स्पेशल TET पेपर 1 परीक्षा पैटर्न 2026 नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। 

विषय / अनुभाग

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

25

75

लॉजिकल रीजनिंग (Logical Reasoning)

05

15

भाषा (हिंदी / संस्कृत / अंग्रेजी)

30

90

विज्ञान (Science)

08

24

गणित (Mathematics)

16

48

पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन

08

24

शिक्षण कौशल (Teaching Skills)

08

24

बाल मनोविज्ञान (Child Psychology)

08

24

सूचना प्रौद्योगिकी (IT)

04

12

जीवन कौशल / प्रबंधन एवं अभिवृत्ति

08

24

कुल (Total)

120

360

यूपी स्पेशल TET पेपर 2 परीक्षा पैटर्न 2026

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में UP स्पेशल TET पेपर 2 परीक्षा का पैटर्न देख सकते हैं।

अनुभाग

विषय

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

पहला अनुभाग

सामान्य ज्ञान (अनिवार्य)

30

90

दूसरा अनुभाग

वैकल्पिक (कोई एक चुनें):


• भाषा शिक्षक के लिए (हिंदी / संस्कृत / अंग्रेजी)


• सामाजिक अध्ययन शिक्षक के लिए


• गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए

90

270

कुल (Total)

 

120

360

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 17, 2026, 16:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News