HPSC HCS Interview Notice 2026: हरियाणा सिविल सेवा इंटरव्यू की डेट्स जारी, यहां से देखें Official Notice

HPSC HCS Interview Schedule 2026 Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और अन्य एलाइड सर्विसेज मुख्य एग्जाम 2025 का इंटरव्यू नोटिस जारी कर दिया है। छात्र यहां से ऑफिशियल नोटिस देखें।

Sep 18, 2026, 15:14 IST

HPSC HCS Viva-Voce Notice 2026: आयोग द्वारा जारी ताजा सूचना (Announcement Date: 18.09.2026) के अनुसार, मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में अर्हता प्राप्त करने वाले सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार) से प्रारंभ किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा का परिणाम 17 सितंबर 2026 को जारी किया गया था, जिसके तुरंत बाद आयोग ने इंटरव्यू चरण का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य एलाइड सर्विसेज एग्जाम 2025 (Advt. No. 22/2026) के इंटरव्यू और मौखिक एग्जाम (Interviews / Viva-Voce) के संबंध में एक महत्वपूर्ण ऑफिशियल नोटिस जारी की है।

आयोग द्वारा दिनांक 18 सितंबर 2026 को जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जिन छात्रो ने 17 सितंबर 2026 को जारी मेन्स एग्जाम के रिजल्ट में पास हुए है, उनके इंटरव्यू 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार) से आयोजित किए जाएंगे। सभी इंटरव्यू आयोग के पंचकूला स्थित कार्यालय में संपन्न होंगे।

इंटरव्यू स्थान और डिटेल्ड रोल नंबर-वाइज शेड्यूल

कल 17 सितंबर 2026 को जारी हुए रिजल्ट में पास हुए छात्रों का इंटरव्यू परीक्षण पंचकूला स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

  • इंटरव्यू सेंटर: आयोग कार्यालय, बेज नंबर 1-10, ब्लॉक-बी, सेक्टर 4, पंचकूला (हरियाणा)।
  • रोल नंबर-वाइज डिटेल्ड टाइण-टेबल: छात्रों का रोल नंबर-वाइज डिटेल्ड इंटरव्यू शेड्यूल जल्द ही आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर अलग से अपलोड किया जाएगा।

HPSC HCS Interview Notice 2026 की डिटेल्स यहां से देखें

छात्र HPSC HCS Main Exam 2026 Result में पास हुए छात्र अब इंटरव्यू में शामिल होंगे। छात्र इंटरव्यू शेड्यूल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां देखें। 

इवेंट 
ऑफिशियल डिटेल्स 
आयोजक संस्था
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)
एग्जाम का नाम
HCS (Ex. Br.) & Other Allied Services Exam - 2025
विज्ञापन नंबर 
Advt. No. 22 / 2026 (दिनांक 30.01.2026)
मुख्य एग्जाम डेट
17 सितंबर 2026
इंटरव्यू शुरू होने की डेट 
03 अक्टूबर 2026 (शनिवार) से
इंटरव्यू का स्थान
एचपीएससी कार्यालय, सेक्टर-4, पंचकूला
ऑफिशियल वेबसाइट
hpsc.gov.in

HPSC HCS Interview Notice 2026 - यहां क्लिक करें 

एचपीएससी एचसीएस इंटरव्यू नोटिस डाउनलोड करने के स्टेप्स 

छात्र एचपीएससी एचसीएस इंटरव्यू आयोग द्वारा जारी इस नोटिस को ऑनलाइन वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट से इसे डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. हरियाणा लोक सेवा आयोग के ऑफिशियल पोर्टल hpsc.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए ‘Announcements’ या ‘What's New’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. ‘Announcement regarding Interviews / Viva-voce for HCS (Ex. Br.) & other Allied Services Exam - 2025’ के लिंक को सेलेक्ट करें।
  4. आपकी स्क्रीन पर ऑफिशियल नोटिस की पीडीएफ फाइल (PDF) खुल जाएगी।
  5. इस फाइल को डाउनलोड कर लें। 
  6. फइर, इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट को निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: MPTET 2026: प्राइमरी और सेकेंडरी टीचर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, देखें नया शेड्यूल

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates