RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 OUT: राजस्थान सीनियर और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक आंसर की जारी, ये रहा PDF लिंक

Last Updated: Sep 18, 2026, 16:22 IST

RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 OUT: उम्मीदवार जिसने राजस्थान सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर प्रश्न पत्र और सीनियर और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 डाउनलोड करें।
RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 डाउनलोड करें।

RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (विज्ञापन संख्या 07/2026) के कुल 3,951 पदों के लिए मास्टर प्रश्न पत्र, प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। लिखित परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न को लेकर कोई गलती लगती है, तो उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी 19 सितंबर 2026 सुबह 12:01 बजे से 21 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक SSO ID के जरिए उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी 22 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से 24 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक जरूरी प्रमाण और दस्तावेजों के साथ RSSB बोर्ड कार्यालय में आपत्ति जमा कर सकते हैं।

RSSB BCI SCI Answer Key 2026

Rajasthan Basic and Senior Computer Instructor Answer Key 2026 PDF Link

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2028 की प्रारम्भिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

Sr. No.

Release Date

Exam

Title

Link

1

18-09-2026

Basic and Senior Computer Instructor 2026

Primary Answer Key ( BCI Paper I(Paper Code 66K))

क्लिक करें 

2

18-09-2026

Basic and Senior Computer Instructor 2026

Primary Answer Key ( BCI Paper II(Paper Code PQQ))

क्लिक करें 

3

18-09-2026

Basic and Senior Computer Instructor 2026

Primary Answer Key ( SCI Paper II(Paper Code DU15))

क्लिक करें 

4

18-09-2026

Basic and Senior Computer Instructor 2026

Primary Answer Key ( SCI Paper I(Paper Code 25RK))

क्लिक करें 

Rajasthan Computer Instructor Question Paper 2026 PDF Link

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2028 के मास्टर प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर प्रश्न पत्र 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Sr. No.

Release Date

Exam

Title

Link

1

18-09-2026

Basic and Senior Computer Instructor 2026

Master Question Paper (Code PQQ)

क्लिक करें

2

18-09-2026

Basic and Senior Computer Instructor 2026

Master Question Paper (Code 25RK)

क्लिक करें

3

18-09-2026

Basic and Senior Computer Instructor 2026

Master Question Paper (Code 66K)

क्लिक करें

4

18-09-2026

Basic and Senior Computer Instructor 2026

Master Question Paper (Code DU15)

क्लिक करें

 

RSSB Computer Instructor Answer Key 2026: ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने तिथि

बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 19 सितंबर 2026 रात 12:01 बजे से 21 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान SSO ID के माध्यम से ई-मित्र पेमेंट गेटवे या ई-मित्र कियोस्क से किया जा सकता है। निर्धारित समय के बाद ऑनलाइन आपत्ति का लिंक बंद हो जाएगा।

Rajasthan Computer Anudeshak Answer Key 2026: ऑफलाइन अभ्यर्थियों के लिए आपत्ति

जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे 22 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से 24 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक ऑफलाइन आपत्ति जमा कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का पोस्टल ऑर्डर निर्धारित है। आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कार्यालय, दुर्गापुरा, जयपुर में व्यक्तिगत रूप से जमा करनी होगी। यह सुविधा केवल ऑफलाइन आवेदन करने वाले और परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए है।

आपत्ति दर्ज करते समय इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्नपत्र दिए गए थे। इसलिए आपत्ति दर्ज करते समय बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या और उत्तर विकल्पों के क्रम को ही आधार मानें। अभ्यर्थियों की SSO ID में कुछ RBSE और NCERT पुस्तकों की सूची भी संदर्भ के लिए उपलब्ध कराई गई है। यदि प्रमाण के लिए सूची में दी गई पुस्तक का उपयोग किया जाता है, तो पुस्तक का नाम, प्रकाशन वर्ष और पृष्ठ संख्या चुनी जा सकती है। अन्य मानक पुस्तकों से प्रमाण देने पर Others विकल्प के माध्यम से दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 18, 2026, 16:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News