Haryana Forest Guard & Forester PST 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने Forest Department के अंदर अलग-अलग पोस्ट पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के अगले राउंड की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, नोटिस नंबर 13/2024, 02/2026 और 04/2026 के अंदर शारीरिक मापतौल टेस्ट (PMT) में पास हुए छात्रों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। साथ ही, अब उनकी Physical Screening Test (PST) 23 नवंबर 2026 से शुरू कर दी जाएगी।
जो छात्र इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को चेक कर सकते हैं। साथ ही, रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Haryana Forest Guard & Forester PST 2026, Official Tweet
HSSC वन विभाग भर्ती 2026: मुख्य डिटेल्स
छात्रों की सुविधा के लिए इस भर्ती से जुड़ी सभी ऑफिशियल डिटेल्स को देखने और उनके बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
Related Stories
|
इवेंट
|
ऑफिशियल डिटेल्स
|
|---|---|
|
भर्ती बोर्ड का नाम
|
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC), पंचकूला
|
|
विभाग का नाम
|
वन विभाग (Forest Department), हरियाणा
|
|
नोटिस नंबर
|
13/2024, 02/2026 और 04/2026
|
|
पोस्ट के नाम
|
1. डिप्टी रेंजर (Deputy Ranger)
2. फॉरेस्टर (Forester)
3. फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard)
|
|
जारी की गई लिस्ट
|
PMT योग्य (Annexure-A के लिए) और अयोग्य (Annexure-B) छात्रों की लिस्ट
|
|
PST शुरू होने की डेट
|
23 नवंबर 2026 (23.11.2026)
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
HSSC Recruitment 2026 Update, Notice - यहां क्लिक करें
किन पोस्ट के लिए जारी हुआ है PMT रिजल्ट और PST शेड्यूल?
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने तीन अलग-अलग नोटिस के माध्यम से वन विभाग के तीन प्रमुख पोस्टों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के रजिस्ट्रेशन नंबर को Ascending Order में जारी किए हैं:
- डिप्टी रेंजर (कैटेगरी 3): यह पोस्ट नोटिस नंबर 13/2024 के अंदर आता है। इसमें शारीरिक मापतौल टेस्ट (PMT) पास करने वाले कुल 30 योग्य छात्रों के रजिस्ट्रेशन नंबर लिस्ट किए गए हैं ।
- फॉरेस्टर (कैटेगरी 1): यह भर्ती नोटिस नंबर 02/2026 के अंदर आयोजित की जा रही है। इसमें PMT क्वालीफाई करने वाले हजारों छात्रों की लिस्ट जारी की गई है, जिन्हें अब 23 नवंबर से शुरू होने वाले PST में शामिल होना है।
- फॉरेस्ट गार्ड (कैटेगरी 12): यह पोस्ट विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंदर शामिल है। इस पोस्ट के लिए भी बड़े नंबर में छात्रों ने शारीरिक मापतौल टेस्ट पास किए है, जिनके रोल नंबर ऑफिशियल पीडीएफ में दिए गए हैं।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने PMT में भाग लिया था, लेकिन वे निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं कर सके, उनकी लिस्ट भी Annexure-B के रूप में संलग्न की गई है। वहीं, PST का डिटेल्ड शेड्यूल Annexure-A में दिया गया है।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और PST शेड्यूल कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑफिशियल नोटिस में अपना नाम और एग्जाम डेट को चेक कर सकते हैं।
- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर Public Notices या Results सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां Notice to the Candidates for Physical Screening Test (PST) for the various posts against Advt. Nos. 13/2024, 02/2026 and 04/2026 के लिंक को खोलकर पीडीएफ (PDF) को डाउनलोड करें।
- फिर, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करें।
- फिल करने के बाद आपका नंबर योग्य छात्रों की लिस्ट में है, तो Annexure-A में अपनी निर्धारित डेट और रिपोर्टिंग टाइम को चेक करना होगा।
यहां भी पढ़े: (आउट) Haryana NMMSS Admit Card 2026: bseh.org.in पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, 5 स्टेप्स से ऐसे करें डाउनलोड
