Indian Airforce Agniveer Vayu Admit Card 2026 कब आएगा? यहां देखें Date

Indian Airforce Agniveer Vayu Admit Card 2026: उम्मीदवारों के लिए एयरफोर्स अग्निवीर वायु परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल-iafrecruitment.edcil.co.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी जो 22 और 23 सितंबर को होने वाले परीक्षा में भाग लेंगे, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

Sep 12, 2026, 16:15 IST
Indian Airforce Agniveer Vayu Admit Card 2026 Date
Indian Airforce Agniveer Vayu Admit Card 2026 Date

Indian Airforce Agniveer Vayu Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। इंडियन एयरफोर्स की ओर से अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले हॉल टिकट जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। 

Air Force Agniveer Vayu Admit Card 2026 कब जारी होगा?

इंडियन एयरफोर्स की ओर से बताया गया है कि अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से 48 से 72 घंटे पहले उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपनी Login ID और Password के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

कहां से डाउनलोड कर सकेंगे IAF Agniveer Vayu Admit Card 2026?

उम्मीदवार अपना अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक भर्ती पोर्टल iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu/ पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी Login Details दर्ज करनी होगी।

एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी?

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी और परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से ये डिटेल्स शामिल हो सकती हैं:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

  • परीक्षा तिथि और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

  • रिपोर्टिंग का समय

  • परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश

  • ऐसे डाउनलोड करें Agniveer Vayu Admit Card 2026

    इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले Indian Air Force की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और NEWS सेक्शन में Agniveer Vayu Admit Card Download Link पर क्लिक करें।

    3. अब अपनी Login Details दर्ज करें।

    4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    5. इसे Download करके इसका Printout निकाल लें।

    परीक्षा केंद्र पर ले जाएं जरूरी दस्तावेज

    उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक Valid Photo ID Proof भी लेकर जाना चाहिए। बिना जरूरी दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए परीक्षा से एक दिन पहले सभी Documents तैयार रखें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates