KVS NVS Tier 2 Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने टियर-2 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पीजीटी (हिंदी) और टीजीटी (हिंदी) पदों के टियर-2 के नतीजे 5 सितंबर 2026 को घोषित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल सभी कैंडिडेट्स अब अपना स्कोर और Shortlisting Status एप्लीकेशन पोर्टल-examinationservices.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
टियर-II परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से Application Portal पर जाकर स्कोर चेक कर सकते हैं।
KVS NVS Tier 2 Result 2026 OUT
केवीएस और एनवीएस ने पीजीटी और टीजीटी के अलग-अलग विषयों के लिए दूसरे राउंड की परीक्षा आयोजित की थी। अब पीजीटी हिंदी और टीजीटी हिंदी के दूसरे चरण का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार लॉगिन करके अपना रिजल्ट और अगले चरण के लिए चयन की स्थिति देख सकते हैं।
इससे पहले प्रिंसिपल पद का दूसरे चरण का रिजल्ट 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। अब पीजीटी और टीजीटी हिंदी का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
KVS NVS Tier 2 Result 2026 Link
KVS NVS टियर-2 परिणाम 2026 का लिंक एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार PGT हिंदी और TGT हिंदी का रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके रिजल्ट और चयन की स्थिति देखनी होगी। रिजल्ट चेक करने का Direct Link लेख में नीचे उपलब्ध है।
|
KVS NVS Tier 2 Result 2026 Direct Link
|
KVS NVS PGT और TGT हिंदी का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना KVS NVS Tier-II Result 2026 चेक कर सकते हैं:
-
सबसे पहले KVS और NVS के Application Portal पर जाएं।
-
Tier-II Result से संबंधित Link पर क्लिक करें।
-
अब Login Page खुलेगा।
-
अपनी Login Details दर्ज करें।
-
Submit करने के बाद आपका Result या Shortlisting Status स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
रिजल्ट को Check करके Download कर लें।
-
भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी सुरक्षित निकालकर रख लें।
KVS NVS Tier 2 Result 2026 में क्या मिलेगा?
रिजल्ट में उम्मीदवार का शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस दिया जाएगा। इससे उम्मीदवारों को पता चलेगा कि उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुना गया है या नहीं। इसलिए परिणाम देखने के बाद उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया से जुड़ी Official Updates जरूर चेक करनी चाहिए।
KVS NVS Recruitment 2026: आगे क्या होगा?
टियर-II में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा। Interview और Skill Test से जुड़ी तारीख, स्थान और अन्य जरूरी जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को आगे Application Portal के माध्यम से दी जाएगी।
