Odisha school closed due to cyclone akwan imd alert weather: चक्रवात अकवान बंगाल की खाड़ी में बना एक चक्रवाती तूफान है, जिसके 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने का अनुमान है। ओडिशा में संभावित चक्रवात 'अकवान' (Cyclonic Storm "Akvan") के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, तूफान ने अपना मार्ग बदलकर ओडिशा की ओर रुख किया है। संभावित खतरे को देखते हुए 6 संवेदनशील जिलों में सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को आगामी तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
यदि 2 नवंबर के बाद भी खतरा टलता नहीं है, तो वे स्थिति के अनुसार छुट्टियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जा सकता है। स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि इन छह जिलों के जिला कलेक्टर स्थानीय मौसम और हालातों की समीक्षा करेंगे। सभी जिलों में 19 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक यानी तीन दिन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।
किन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
ओडिशा सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, चक्रवात 'अकवान' (Cyclone Akvan) के प्रभाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकने वाले छह जिलों में यह पाबंदी लागू की गई है। इन जिलों में गंजम (Ganjam), गजपति (Gajapati), पुरी (Puri), जगतसिंहपुर (Jagatsinghpur), केंद्रपाड़ा (Kendrapara) और कंधमाल (Kandhamal) शामिल हैं।
इसके साथ ही जिन जिलों को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है, वहां के जिला कलेक्टरों को भी स्थानीय मौसम पर लगातार नजर रखने और अपने-अपने जिलों में स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने पर सूझबूझ से निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं।
अलर्ट पर प्रशासन
सेंट्रल रेंज के सभी जिला पुलिस नियंत्रण कक्षों और पुलिस स्टेशनों को 24×7 अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस कर्मी, आपातकालीन कॉल, जानकारी, जन शिकायतों और सहायता की निगरानी कर रहे हैं, जबकि तत्काल प्रतिक्रिया दल तैनाती के लिए तैयार रखे गए हैं। सभी एसपी को स्थिति की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने, पुलिस स्टेशनों और फील्ड अधिकारियों के साथ नियमित संचार बनाए रखने, मौसम संबंधी चेतावनियों और आधिकारिक सलाहों का तत्काल प्रसार करने और हताहतों, चोटों, संपत्ति की क्षति, सड़क अवरोधों और अन्य गंभीर घटनाओं की समय पर सक्षम अधिकारियों को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिक आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए अपने निकटतम पुलिस स्टेशन या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं या 112 डायल कर सकते हैं।
