Patna High Court Assistant Admit Card 2026: पटना हाई कोर्ट ने दिनांक 12 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर एक्स-कैडर असिस्टेंट (ग्रुप-सी) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 18 सितंबर 2026 को बिहार के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। पटना हाई कोर्ट इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 68 असिस्टेंटे के रिक्त पदों को भरना चाहता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
Patna High Court Assistant Admit Card 2026 Download
पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट पदों के सलेक्शन में प्रारंभिक/स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
|
पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक
|
Patna High Court Admit Card 2026 Sarkari Result - हाइलाइट्स
पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट के पद पर चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को विज्ञापन संख्या PHC/03/2026 के तहत लेवल-4 वेतनमान के अनुसार प्रतिमाह लगभ 25,500 रुपये से 81,100 रुपये के बीच दिया जाता है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप टेबल देख सकते हैं।
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
पटना हाई कोर्ट
|
|
पद का नाम
|
एक्स-कैडर असिस्टेंट (ग्रुप-सी)
|
|
विज्ञापन संख्या
|
PHC/03/2026
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
68
|
|
वेतनमान
|
लेवल-4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये के बीच)
|
|
परीक्षा की तिथि
|
18 सितंबर 2026
|
|
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
|
12 सितंबर 2026
|
|
एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स
|
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
patnahighcourt.gov.in
|
Patna High Court Admit Card 2026 Date डाउनलोड कैसे करें?
पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले पटना हाई कोर्ट के ऑफिशियल पोर्टल patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए Recruitment विकल्प पर क्लिक करें।
Assistant / Computer Operator Recruitment 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को भरकर Submit / Login बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
एडमिट कार्ड सेव कर लें और परीक्षा केंद्र के लिए 2-3 साफ प्रिंटआउट निकाल लें।
Patna High Court Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।
