RRB NTPC Graduate Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर दिनांक 27 सितंबर 2026 को आरआरबी एनटीपी ग्रेजुएट कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 30 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Railway RRB NTPC Graduate Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
|
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
|
RRB NTPC Graduate CBAT Admit Card 2026- हाइलाइट्स
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा के माध्यम से कुल 3500 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दिया गया है।
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
|
|
पद का नाम
|
एनटीपीसी ग्रेजुएट
|
|
विज्ञापन संख्या
|
06/2025
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
3500
|
|
परीक्षा का नाम
|
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा 2026
|
|
परीक्षा की तिथि
|
30 सितंबर 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
rrb.indianrailways.gov.in
|
RRB NTPC Graduate Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर मौजूद 'Recruitments' टैब पर क्लिक करें।
RRB NTPC Graduate Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड कंप्यूटर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
