[Official] Rajasthan SET Answer Key 2026: राजस्थान सीईटी आंसर-की जल्द, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Rajasthan SET Answer Key 2026: राजस्थान सीईटी आंसर की जल्द ही कोटा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in पर जारी की जाएगी। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे और अपने संभावित अंकों की गणना कर पाएंगे।

Sep 14, 2026, 10:32 IST
Rajasthan SET Answer Key 2026 पीडीएफ लिंक यहां मिलेगा।
Rajasthan SET Answer Key 2026 पीडीएफ लिंक यहां मिलेगा।

Rajasthan SET Answer Key 2026: यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की ओर से राजस्थान SET उत्तर कुंजी 2026 जल्द जारी की जाएगी। राजस्थान SET परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी जिसने यह परीक्षा दी थी, वे रिस्पॉन्स शीट के माध्यम से अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अपने एक्सपेक्टिड स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। आंसर की PDF यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।

अगर राजस्थान SET की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को किसी सवाल के जवाब में कोई गलती मिलती है या उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह तय किए गए समय-सीमा के अंदर Objection दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

राजस्थान SET आंसर-की 2026 हाइलाइट्स

राजस्थान सीईटी 2026 की परीक्षा दो पेपरों के लिए ऑफलाइन मोड में सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उम्मीदवार इस परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026
आयोजक संस्थान का नाम
यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा
परीक्षा की तारीख
13 सितंबर 2026
परीक्षा का माध्यम
ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)
कुल पेपर
2 (पेपर 1 और पेपर 2)
परीक्षा की अवधि
3 घंटे (एक ही शिफ्ट में)
नेगेटिव मार्किंग
नहीं
आधिकारिक वेबसाइट

Rajasthan SET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान सीईटी आंसर-की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले University of Kota की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर Rajasthan SET Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  • मांगी गई Login Details दर्ज करें।

  • आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • उत्तर कुंजी को PDF में डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

  • Rajasthan SET 2026 Answer पर Objection कैसे दर्ज करें?

    Rajasthan SET 2026 Provisional Answer Key जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा उम्मीदवारों को गलत प्रश्न या उत्तर के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का मौका देगी। उम्मीदवार तय समय-सीमा के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Objection Link ओपन करना होगा और संबंधित प्रश्न का चयन कर जरूरी प्रमाण के साथ आपत्ति सबमिट करनी होगी। यदि Objection Fee लागू होती है, तो उसका भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates