RPSC SI Final Result OUT: इंटरव्यू के बाद मेरिट लिस्ट जारी, 108 पदों के लिए 221 कैंडिडेट्स का रिजल्ट घोषित

RPSC SI Telecom Final Result OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) भर्ती 2024 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 108 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में इंटरव्यू के बाद कुल 221 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अभ्यर्थी अपनी फाइनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

Aug 20, 2026, 14:46 IST
RPSC SI Telecom Final Merit List यहां डाउनलोड करें।
RPSC SI Telecom Final Merit List यहां डाउनलोड करें।

RPSC SI Telecom Final Result OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2024 के इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण के बाद मेरिट लिस्ट PDF अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की है। इस लिस्ट में उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया के लिखित परीक्षा और इंटरव्यू चरण में भाग लिया था।

इस भर्ती अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) के 108 पदों को भरा जाना है। आयोग की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में कुल 221 कैंडिडेट्स को शामिल किया गया है। उम्मीदवार अपने रिजल्ट और मेरिट लिस्ट को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RPSC Sub Inspector Final Result PDF Link

आयोग ने RPSC SI (Telecom) Final Merit List PDF का लिंक अपनी वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें: Merit List (After Interview) for Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024

यहां क्लिक करें: Result Preamble (After Interview) for Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024

RPSC SI Telecom Result की प्रमुख जानकारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2024 का इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस लिस्ट में उन अभ्यर्थियों के नाम, अंक, कैटेगरी सहित अन्य विवरण शामिल है, जिन्होंने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। आयोग की ओर से सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) के 108 पदों को भरने की प्रक्रिया के तहत कुल 221 कैंडिडेट्स को मेरिट लिस्ट में जगह दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को आगामी नियुक्ति प्रक्रिया के लिए विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और आधिकारिक निर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवार अपने नतीजों से संबंधित जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

आयोग
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर
परीक्षा
SI (Telecom) Competitive Examination 2024
पद
सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम)
कुल पद
108
मेरिट लिस्ट
इंटरव्यू के बाद
मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार
221
रिजल्ट मोड
ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट
rpsc.rajasthan.gov.in

ऐसे चेक करें RPSC SI Telecom Result 

RPSC SI टेलीकॉम परिणाम डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद News and Events Section में 19/08/2026 Merit List (After Interview) for Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 संबंधित लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुलने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना रोल नंबर या नाम खोज सकते हैं। अंत में भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सेव रख लें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates