RRB NTPC UG CBT 2 Answer Key 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी कल होगी जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

RRB NTPC UG CBT 2 Answer Key 2026: आरआरबी कल यानी दिनांक 24 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशयल वेबसाइट पर एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

Sep 23, 2026, 19:52 IST
RRB NTPC UG CBT 2 Answer Key 2026
RRB NTPC UG CBT 2 Answer Key 2026

 RRB NTPC UG CBT 2 Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) कल यानी दिनांक 24 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशयल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत आरआरबी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 2) की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा दिनांक 17 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3058 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के चयन में सीबीटी 1, सीबीटी 2, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB NTPC UG CBT 2 Answer Key 2026 Download 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी कल जारी होने के बाद इसका डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी आंसर-की नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकेंगे। 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक 
कल जारी 

RRB NTPC UG CBT 2 Answer Key 2026 Date ऑफिशियल नोटिस

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि का ऑफिशियल नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, आंसर-की 24 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। आप नीचे दिए गए लिंक से नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी 2026 नोटिस डाउनलोड लिंक

RRB NTPC UG CBT 2 Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

अगर किसी उम्मीदवार को आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति होगी, तो वह अपनी आपत्ति 24 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 रात 12.00 बजे तक जमा करा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 50 रुपये प्रति प्रश्न लिया जाएगा। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 
परीक्षा का नाम 
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 
विज्ञापन संख्या 
07/2025
रिक्त पदों की संख्या 
3058 
चयन के चरण 
सीबीटी 1, सीबीटी 2, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
परीक्षा की तिथि 
17 सितंबर 2026 
आंसर-की जारी होने की तिथि 
24 सितंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rrb.indianrailways.gov.in 

Railway RRB NTPC UG CBT 2 Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए RRB NTPC UG CBT 2 Answer Key 2026 पर क्लिक करें।  

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आंसर-की कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates