IBPS Hindi Officer Recruitment 2026: आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन
IBPS Hindi Officer Vacancy 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IBPS Hindi Officer Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने 23 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर विज्ञापन संख्या आईबीपीएस/2026-27/04 के तहत ग्रेड-ई आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। फिलहाल नोटिफिकेशन में रिक्तियों की डिटेल्स नहीं दी गई है। इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
IBPS Hindi Officer Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अन्यथा आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं और इसके लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
| आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
IBPS Hindi Officer Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर पद के चयन में ऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट व आइटम लेखन अभ्यास, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है। पद पर सलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों को कम से कम 3 साल के लिए लगभग 2 लाख तक का सर्विस बॉन्ड साइन कराया जाता है। इसके अलावा बॉन्ड की अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा |
| पद का नाम | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) |
| विज्ञापन संख्या | आईबीपीएस/2026-27/04 |
| नोटिफिकेशन | |
| चयन के चरण | ऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट व आइटम लेखन अभ्यास, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 23 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 06 अक्टूबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ibps.in |
IBPS Hindi Officer Notification 2026 Eligibility Criteria
आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन लेवल पर इंग्लिश विषय के अलावा कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 23 वर्ष से 30 वर्ष के बीच है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 1000 रुपये हैं।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस की विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
IBPS Hindi Officer Recruitement 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और Career section पर क्लिक करें।
-
अब Apply Online for Recruitment of Various Post in IBPS पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.