UPSSSC Ayurvedic Pharmacist Answer Key 2026 Out: यूपी भेषजिक मुख्य एग्जाम की आंसर-की जारी, upsssc.gov.in से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 22, 2026, 18:13 IST

UPSSSC Bhesajik Ayurvedic Answer Key 2026: UPSSSC ने आयुर्वेद निदेशालय में भेषजिक (आयुर्वेदिक) के 1,002 पोस्ट के लिए 20 सितंबर को आयोजित मुख्य एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की आज 22 सितंबर को जारी कर दी है। छात्र 28 सितंबर 2026 तक वेबसाइट upsssc.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC Ayurvedic Pharmacist Answer Key 2026 Out
UPSSSC Ayurvedic Pharmacist Answer Key 2026 Out

UPSSSC Ayurvedic Pharmacist Answer Key 2026 Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने भेषजिक यानी आयुर्वेदिक मुख्य एग्जाम (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023)/01 की Provisional Answer Key ऑफिशियल रूप से आज 22 सितंबर 2026 को जारी कर दी गई है। आयोग ने यह एग्जाम आयुर्वेद निदेशालय, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन कुल 1,002 खाली पोस्ट पर भर्ती के लिए 20 सितंबर 2026 को आयोजित की थी।

एग्जाम में सम्मिलित हुए सभी छात्र अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने क्वश्न पेपर के आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अपने आंसरों को एक साथ मिलान कर सकते हैं।

UPSSSC Bhesajik (Ayurvedic) Main Exam 2026 Details 

छात्रों के मुख्य एग्जाम की आंसर-की से जुड़ी सभी जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डिटेल्स

आयोजक आयोग 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ

विज्ञापन नंबर (Advt No.)

01-परीक्षा/2024

पोस्ट का नाम 

Ayurvedic Pharmacist

कुल खाली पोस्ट 

1,002 पोस्ट 

संबंधित विभाग

आयुर्वेद निदेशालय, उत्तर प्रदेश

मुख्य एग्जाम डेट 

20 सितंबर 2026 

आंसर-की जारी डेट 

22 सितंबर 2026

आंसर-की उपलब्ध रहने की लास्ट डेट 

28 सितंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

upsssc.gov.in

UPSSSC Ayurvedic Pharmacist Provisional Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दी गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर Notice Board सेक्शन में जाएं।
  3. वहां ‘विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2024, भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी’ वाले लिंक/नोटिस पर क्लिक करें।
  4. आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस में दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर-की की PDF फाइल खुल जाएगी।
  6. अपने प्रश्न पेपर सेट के अनुसार आंसरों को मिलाएं। 
  7. फिर, इसे डाउनलोड कर लें। 

UPSSSC Ayurvedic Pharmacist Provisional Answer Key 2026 Link 

यहां क्लिक करें

UPSSSC Bhesajik Ayurvedic Answer Key 2026 Notice 

यहां देखें 

क्या आंसर-की का 28 सितंबर तक ही उपलब्ध रहेगा लिंक? 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने नोटिस में स्पष्ट रूप से सूचित किया है कि यह प्रोविजनल आंसर-की पोर्टल पर केवल 28 सितंबर 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।

  • 28 सितंबर 2026 के बाद वेबसाइट से आंसर-की के लिंक को हटा दिया जाएगा, इसलिए छात्र समय रहते अपनी आंसर-की को डाउनलोड कर लें।
  • छात्र आंसर-की से अपने आंसरों को मिलाकर अपने एक्सपेक्टेड प्राप्त मार्क्स को कैलकुलेट कर सकते हैं, ताकि वे आने वाली कट-ऑफ और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के स्टेप का अनुमान लगा सकते हैं।
  • यदि किसी छात्र को आयोग द्वारा जारी किसी क्वश्न के आंसर पर संदेह है, तो वे आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के भीतर प्रमाणिक स्रोतों के साथ अपने ऑब्जेक्शन को फिल कर सकते हैं।

UPSSSC Bhesajik Ayurvedic 2026 के लिए सेलेक्शन प्रोसेस कैसे होगा? 

  • फाइनल आंसर-की: छात्रों द्वारा प्राप्त ऑब्जेक्शन की समीक्षा आयोग की विशेषज्ञ समिति द्वारा की जाएगी। फिर, कोई ऑब्जेक्शन सही पाया जाता है, तो उसके अनुसार रिवाइज्ड आंसर-की को जारी किया जाएगा।
  • मुख्य रिजल्ट व डीवी (Document Verification): फाइमल आंसर-की के आधार पर ही छात्रों का कट-ऑफ और मुख्य एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाएगा। साथ ही, पास हुए छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए भी बुलाया जाएगा।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 22, 2026, 18:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News