MP Police Constable New Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर आवेदन शुरू, चयन प्रक्रिया जानें

Last Updated: Sep 23, 2026, 11:46 IST

MP Police Constable New Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबर के 7500 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगे लेख में जानें। 

MP Police Constable New Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर आवेदन शुरू, चयन प्रक्रिया जानें
MP Police Constable New Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर आवेदन शुरू, चयन प्रक्रिया जानें

MP Police Constable New Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) में एमपी पुलिस कांस्टेबल के ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट कर दिए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी कांस्टेबल पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य एमपी में पुलिस कांस्टेबल के कुल 7500 रिक्त पदों को भरना है। उम्मीदवार 6 अक्टूबर, 2026 तक आरक्षक (GD) की सीधी भर्ती चयन परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

MP Police Constable Exam Date 2026: एग्जाम डेट 

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 19 नवंबर, 2026 (संभावित) को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 

MP Police Constable Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

एपमी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण देख सकते हैं:

विवरण 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन तिथि 

22 सितंबर, 2026

फॉर्म में करेक्शन की तिथि

22 सितंबर, 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

06 अक्टूबर, 2026

फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि

11 अक्टूबर, 2026

परीक्षा की संभावित तिथि

19 नवंबर, 2026

MP Police Constable Vacancy 2026: पात्रता मानदंड

एमपी पुलिस कांस्टेबर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास की हो। उम्मीदवारों के लिए न्युनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

MP Police Constable Online Form 2026: आवेदन लिंक 

योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी कांस्टेबल पदों पर 6 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए फॉर्म में करेक्शन करने का समय 11 अक्टूबर तक दिया गया है। आवेदन करने का डायरेक्ट यहां उपलब्ध करा दिया गया है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म 2026 

आवेदन लिंक 

MPESB Police Constable Vacancy 2026: आवेदन शुल्क 

आरक्षक (GD) भर्ती परीक्षा 2026 शुल्क का भुगतान करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं।

श्रेणी  

आवेदन शुल्क 

जनरल (मंडल का परीक्षा शुल्क) 

500 रुपये

एमपी के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, EWS

250 रुपये

जनरल (पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क)

200 रुपये

एमपी के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, EWS (पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क)

100 रुपये

MPESB Police Constable Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एमपी पुलिस कांस्टेबर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, MPESB Police Constable Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 4 मांगी गई पर्सनल, शैक्षणिक योग्यताएं भरें। 

स्टेप 5 डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

 MP Police Subedar Steno ASI Vacancy 2026: 655 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, पात्रता मानदंड सहित डिटेल्स जानें

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 23, 2026, 11:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News