UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026 OUT: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ये रहा PDF लिंक
UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने सम्भावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी तय समय-सीमा में आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही यानी Excise Constable Main Examination 2026 की परीक्षा 20 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की थी। यह परीक्षा आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी।
परीक्षा के बाद अभ्यर्थी उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे थे। अब आयोग ने 20 सितंबर 2026 को हुई परीक्षा की Provisional Answer Key जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित अंक (Expected Marks) का अनुमान लगा सकते हैं।
अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर में गलती लगती है, तो वह आयोग की ओर से तय समय-सीमा के अंदर उस पर आपत्ति दर्ज कर सकता है। आयोग के अनुसार Provisional Answer Key 28 सितंबर 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026 PDF Link
यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल (सिपाही) मुख्य परीक्षा 2026 रविवार, 20 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे थे। अब आयोग ने 22 सितंबर 2026 को प्रोविजनल उत्तर कुंजी की PDF अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का मिलान कर सकते हैं। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 है।
यहां क्लिक करें:- UP Excise Constable Answer Key 2026 PDF
विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2026, आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/09 की दिनांक 20-09-2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी । #upsssc # visit https://t.co/sWGYEUBBQc https://t.co/Bt7c867HjR
— UPSSSC Official (@UpssscOfficial1) September 22, 2026
UPSSSC Abkari Constable (Sipahi) Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की आधिकारिक आंसर की 2026 जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर Notice Board या News & Alerts सेक्शन खोलें।
-
फिर Excise Constable Main Examination 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
-
आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
यूपी आबकारी कांस्टेबल (सिपाही) आंसर की 2026 पर ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?
प्रोविजनल यूपी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार किसी प्रश्न या उत्तर में गलती होने पर 28 सितंबर 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न, आपत्ति का कारण और उसके समर्थन में जरूरी प्रमाण देना होगा। यदि आयोग की ओर से आपत्ति के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है, तो निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। आपत्ति दर्ज करने से पहले उम्मीदवार आयोग के सभी दिशा-निर्देश जरूर पढ़ लें। प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करेगा।
UPSSSC Excise Constable Marking Scheme 2026 क्या है?
दिए गए परीक्षा पैटर्न के अनुसार लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए हैं और कुल 100 अंक निर्धारित हैं। सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।
| उत्तर की स्थिति | अंक |
| सही उत्तर | +1 |
| गलत उत्तर | -0.25 |
| प्रश्न नहीं किया | 0 |
UPSSSC Excise Constable Marks कैसे Calculate करें?
उम्मीदवार यूपी आबकारी कांस्टबल आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंक निकालने के लिए इस फॉर्मूले का उपयोग कर सकते हैं:
Estimated Marks = सही उत्तरों की संख्या − (गलत उत्तरों की संख्या × 0.25)
उदाहरण से समझें
मान लीजिए किसी उम्मीदवार ने कुल 90 प्रश्न हल किए और इनमें:
-
सही उत्तर = 70
-
गलत उत्तर = 20
-
बिना प्रयास किए प्रश्न = 10
तो संभावित अंक होंगे:
70 − (20 × 0.25) = 70 − 5 = 65 अंक
इस तरह उम्मीदवार का अनुमानित स्कोर 65 अंक होगा।
ध्यान रखें कि यह केवल संभावित स्कोर है। आधिकारिक फाइनल आंसर की में किसी प्रश्न का उत्तर बदलने या संशोधन होने की स्थिति में अंतिम अंक अलग हो सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.