RRB NTPC UG CBT 2 City Slip 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 7 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RRB NTPC UG CBT 2 City Intimation Slip जारी कर दी है। यह स्लिप CEN 07/2025 के तहत CBT 2 के लिए सफल उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। परीक्षा 17 सितंबर 2026 को होगी।उम्मीदवार परीक्षा का शहर और तारीख देखने के लिए RRB की संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं और अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
RRB NTPC UG CBT 2 City Intimation Slip 2026 Link
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 सिटी स्लिप 2026 का लिंक आज RRB की ऑफिशियल वेबसाइट और rrb.digilam.com पर एक्टिव कर दिया गया है। CBT 2 के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करके परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देख सकते हैं। परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए सिटी स्लिप देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी प्रदान किया है।
|
RRB NTPC UG CBT 2 City Slip 2026 Login Link
|
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा सिटी स्लिप 2026 हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा सिटी स्लिप 2026 से संबंधित हाइलाइट्स देख सकते हैं।
|
परीक्षा का नाम
|
RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा 2026
|
|
आयोजन संस्था
|
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)
|
|
विज्ञापन संख्या
|
CEN 07/2025
|
|
कुल पद
|
3,058 अंडरग्रेजुएट पद
|
|
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार
|
45,898
|
|
CBT 2 परीक्षा तिथि
|
17 सितंबर 2026
|
|
सिटी स्लिप जारी होने की तारीख
|
7 सितंबर 2026
|
|
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख
|
13 सितंबर 2026
|
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
rrb.indianrailways.gov.in
|
RRB NTPC UG CBT 2 City Intimation Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से RRB NTPC UG CBT 2 City Slip 2026 ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर RRB NTPC UG CBT 2 City Intimation Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब अभ्यर्थी अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code सही से भरें।
इसके बाद नीचे लिखे Submit बटन पर क्लिक करें।
आपकी City Intimation Slip स्क्रीन पर खुल जाएगी।
इसमें परीक्षा शहर, परीक्षा तारीख और अन्य जानकारी ध्यान से चेक करें।
अंत में सिटी स्लिप डाउनलोड करके सेव कर लें।
