Live

[लिंक] Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 LIVE: बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड जारी, SSO ID से डाउनलोड करें हॉल टिकट

Rajasthan RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 OUT: राजस्थान वरिष्ठ और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर हॉल टिकट उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्यर्थी अपनी SSO ID की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां RSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026 का Direct Link, परीक्षा तिथि, Debarred Candidates List समेत सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट्स देखें।

Aug 21, 2026, 12:34 IST
Rajasthan RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 Direct Link
Rajasthan RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 Direct Link

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान RSSB कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड आज, 19 अगस्त 2026 जारी। उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल (recruitment.rajasthan.gov.in) पर अपनी SSO ID के जरिए इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
  • परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है: वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor) की परीक्षा 22 अगस्त 2026 को और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor) की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • यह भर्ती अभियान कुल 3,951 पदों के लिए है, जिसमें 322 पद वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और 3,629 पद बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए हैं।

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज 19 अगस्त 2026 को बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड RSSB की भर्ती वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी SSO ID से लॉगिन करना होगा। इस भर्ती के तहत कुल 3,951 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। RSSB की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन संख्या 07/2026 के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मई से 23 जून 2026 तक लिए गए थे।

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 Link

RSSB के बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026 का लिंक recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। लिंक जारी होने के बाद अभ्यर्थी जो परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके ई-प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तिथि, केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम जरूर चेक करें।

Admit Card Link (Active)

यहां क्लिक करें

RSSB Official Website

rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Recruitment Portal

Recruitment Portal

SSO Rajasthan

SSO Rajasthan

RSSB Computer Anudeshak Exam: 22 और 23 अगस्त को होगी परीक्षा

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगस्त में आयोजित की जानी है। उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार Senior Computer Instructor की परीक्षा 22 अगस्त 2026 को और Basic Computer Instructor की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित हैं।

पद

परीक्षा तिथि

Senior Computer Instructor

22 अगस्त 2026

Basic Computer Instructor

23 अगस्त 2026

RSSB Computer Instructor Vacancy: 3951 पदों पर हो रही है भर्ती

RSSB ने विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3,951 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। बोर्ड के दस्तावेज़ के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू होकर 23 जून 2026 तक चली थी। पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद

कुल पद

Senior Computer Instructor

322

Basic Computer Instructor

3,629

कुल

3,951

इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के पद शामिल हैं।

SSO ID से ऐसे डाउनलोड करें Computer Anudeshak Admit Card

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in को खोलें।

    2. इसके बाद Admit Card सेक्शन में जाएं।

    3. Rajasthan Computer Instructor 2026 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    4. SSO ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

    5. संबंधित भर्ती परीक्षा का विकल्प चुनें।

    6. मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।

    7. स्क्रीन पर आपका ई-एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

    8. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट जरूर निकाल लें।

एडमिट कार्ड में इन चीजों को जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इन जानकारियों को ध्यान से चेक करें:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर/आवेदन संख्या

  • परीक्षा का नाम

  • परीक्षा तिथि

  • परीक्षा केंद्र का पता

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • परीक्षा शुरू होने का समय

  • फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

अगर एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को RSSB द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

LIVE UPDATES
  • Aug 19, 2026, 10:26 IST

    RSSB Basic And Senior Computer Anudeshak Hall Ticket LIVE: एडमिट कार्ड में गलती चेक करें

    RSSB बेसिक और सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और अन्य विवरण ध्यान से चेक करें। यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार RSSB के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 कब आएगा?

RSSB आज 19 अगस्त 2026 कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए गए हैं।

Rajasthan Computer Instructor परीक्षा कब होगी?

उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार Senior Computer Instructor की परीक्षा 22 अगस्त 2026 को  और Basic Computer Instructor की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को होगी।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार RSSB/Recruitment Portal पर जाकर अपनी SSO ID से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती में कितने पद हैं?

Basic और Senior Computer Instructor भर्ती 2026 में कुल 3,951 पद हैं।

क्या एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाक से आएगी?

उम्मीदवारों को अपना ई-एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को SSO ID और भर्ती पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Trending

Just Now

Result Updates