RSSB JE Vacancy 2026 last date : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। विज्ञापन संख्या 10/2026 के तहत जेई के कुल 874 रिक्त पदों को भरना है। यह भर्ती राजस्थान सरकार के अंतर्गत विभिन्न विभागों में इंजीनियरिंग पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। आरएसएसबी की ओर से अधिसूचना 15 अगस्त, 2026 को जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त, 2026 से शुरू किए गए। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन लिंक
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से ऑनलाइन आवेदन लिंक 16 अगस्त से एक्टिव किया गया था। इसकी अंतिम तिथि आज 14 सितंबर को समाप्त हो रही है। आवेदन पत्र एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जाएगा। OTR रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल से आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।
|
आरएसएसबी जेई ऑनलाइन आवेदन लिंक
|
आवेदन शुल्क
उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम नेट बैंकिंग, क्रेडिट, डेबिट कार्ड का उपयोग करके कर सकते हैं। सभी वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दिए टेबल में दिया गया है:
|
वर्ग
|
आवेदन शुल्क
|
|
जनरल, ईबीसी/ओबीसी
|
600 रुपये शुल्क
|
|
राजस्थान के ईबीसी/ओबीसी (NCL) और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस
|
400 रुपये शुल्क
|
आरएसएसबी जेई सैलरी 2026
राजस्थान राज्य सरकार द्वारा 7वें वेतन आयोग के तहत जूनियर इंजीनियर का वेतन तय किया जाता है। जिसमें लगभग 33,800 रुपये का इन हैंड सैलरी शामिल है। इसमें मूल वेतन 29,100 रुपये से 1,04,400 रुपये तक है। इसी के साथ 3,600 रुपये का ग्रेड पे भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंहगाई भत्ता (DA) भी शामिल है।
आरएसएसबी जेई के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 एसएसओ पोर्टल पर जाकर OTR रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3 लॉगिन करने के लिए पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4 आवेदन फॉर्म भरें और मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
