[Official] UGC NET Answer Key 2026 link: यूजीसी नेट आंसर की ugc.net.nic.in जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी की ओर से नेट आंसर की आज 16 अगस्त, 2026 को जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक चेक कर सकते हैं। 

Aug 16, 2026, 10:43 IST
UGC NET Answer Key 2026 link: यूजीसी नेट आंसर की ugc.net.nic.in जारी
UGC NET Answer Key 2026 link: यूजीसी नेट आंसर की ugc.net.nic.in जारी

UGC NET June Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 22 से 23 जून की परीक्षा में शामिल हुए थे, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugc.net.nic.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट में कुल 87 विषय शामिल हैं। अब उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। 

UGC NET June Answer Key 2026: आंसर की जारी 

एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugc.net.nic.in पर यूजीसी नेट आंसर की जारी कर दी है। यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में कोई आपत्ति होती है, तो ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

यहां क्लिक करें - यूजीसी नेट आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक 

UGC NET Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

यूजीसी नेट एग्जाम 2026 में इस साल लगभग 7 लाख उम्मीदवार शामिल हैं। आंसर की से जुड़ी अन्य डिटेल्स आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम  
यूजीसी नेट जून 2026  
संगठन 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 
यूजीसी नेट परीक्षा तिथि 
22 से 30 जून और 5 जुलाई, 2026
आंसर की जारी होने कि तिथि
16 अगस्त, 2026 (जारी)
आवेदन संख्या 
आवेदन संख्या और जन्म तिथि
प्रश्नों की संख्या  
150 
कुल अंक 
300
निगेटिव मार्किंग 
नहीं 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ugcnet.nta.nic.in 

UGC NET June 2026 Provisional Answer Key: आपत्ति लिंक 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 84 विषयों के लिए यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जून सत्र में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल यूजीसी नेट वेबसाइट पर उत्तर कुंजी और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। एजेंसी ने 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक रात 11:59 बजे तक उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन देने की विंडो भी खोल दी है।

यदि उम्मीदवार किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का शुल्क देकर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। विषय विशेषज्ञों द्वारा स्वीकार की गई आपत्तियों के लिए शुल्क पूरी तरह से वापस कर दिया जाएगा।

UGC NET Answer Key Calculate Score 2026: मार्क्स कैसे कैलकुलेट करें?

उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाते हैं, और इसमें कोई Negative Marking नहीं है।

Expected Score = सही उत्तरों की संख्या x 2

उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए मुद्दों की समीक्षा के बाद एनटीए द्वारा अंतिम स्कोर में बदलाव हो सकता है।

UGC NET June Answer Key 2026: ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कैसे करें?

यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, UGC NET Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 4 एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें। 

स्टेप 5 यूजीसी नेट जून सेशन आंसर की डाउनलोड करें। 

स्टेप 6 अब अपने उत्तरों का मिलान करें और गलती होने पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराएं। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates