उत्तर प्रदेश में 12,405 प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, यहां से पाएं Apply Link

UPESSC PRT Assistant Teacher 2026: उत्तर प्रदेश में 12,405 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 (कल) है; इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत upessc.up.gov.in पर अपना फॉर्म और फीस जमा करें।

Oct 14, 2026, 14:25 IST
UPESSC Primary Teacher Bharti 2026
UPESSC Primary Teacher Bharti 2026

UP PRT Online Form 2026 Last Date Tomorrow: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher / PRT) बनने वाले छात्रों के लिए एक स्पेशल अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज द्वारा नोटिस में 12,405 सहायक अध्यापक (PRT) पोस्ट (Advt. No. 05/2026) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट कल यानी 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की हुई है।

सभी छात्र जिन्होंने अभी तक UP PRT Assistant Teacher के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल नहीं किया है। साथ ही, जिन्होने अभी तक फीस का भुगतान भी नहीं किया है, वे बिना लेट करें पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाकर इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें। 

UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026: इंपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स   

यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 से संबंधित छात्र सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
भर्ती संस्था
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
नोटिस नंबर 
Advt. No. 05/2026
कुल वैकेंसी 
12,405 पोस्ट 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरू डेट 
16 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की लास्ट डेट 
15 अक्टूबर 2026 (कल)
फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट 
19 अक्टूबर 2026
लिखित एग्जाम डेट 
03 एवं 04 दिसंबर 2026
आयु सीमा (01 जुलाई 2026 तक)
21 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट नियमानुसार)
ऑफिशियल वेबसाइट
upessc.up.gov.in

UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026: यहां से देखें नोटिस 

UP PRT Assistant Teacher Last Date 2026: रजिस्ट्रेशन फीस 

छात्र अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं:

  • सामान्य (General) / ओबीसी (OBC) / ईडब्ल्यूएस (EWS): 1000
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST): 500
  • दिव्यांग (PH Candidate): 300

UPESSC PRT Bharti 2026: जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री के साथ B.El.Ed / D.El.Ed (BTC) / B.Ed / D.Ed ।

  1. टीईटी अर्हता: छात्र को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित UPTET या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित CTET (Paper 1 - Primary Level) पास होना जरूरी है।

UP PRT Online Form 2026 कैसे भरें? 

छात्र UP PRT Online Form 2026 को फिल करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर upessc.up.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर 'PRT Assistant Teacher Recruitment 2026 Apply Online' लिंक पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी फिल करके रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
  3. फिर, रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता, UPTET/CTET के रोल नंबर और मार्क्स को फिल करें। 
  4. अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र (जाति, निवास, 10th-12th/Graduation/TET सर्टिफिकेट) स्कैन करके अपलोड करें।
  5. लास्ट में फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  6. सबमिट करते ही छात्र फॉर्म का कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates