UP TGT Recruitment: टीजीटी भर्ती में समकक्ष 2 साल डिग्री वालों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट के आदेश के बाद मिला आवेदन का मौका
UP Shiksha Seva Chayan Aayog TGT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने TGT भर्ती में एकल सब्जेक्ट की 2 साल समकक्ष डिग्री वाले छात्रों को 28 नवंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी है। ग्रेजुएशन में कम से कम 50% या पोस्ट- ग्रेजुएशन में 45% मार्क्स वाले एलिजिबिलिटी छात्र हाईकोर्ट के आदेश के अंदर Provisional रूप से फॉर्म भर सकते हैं।
UP TGT 2026 अपडेट: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नोटिस नंबर 07/2026 (सहायक अध्यापक स्नातक वेतनक्रम/TGT) के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। आयोग द्वारा 26 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, अब उन छात्रों को भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत करने और सेलेक्शन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी गई है, जिन्होंने ग्रेजुएशन एग्जाम पास करने के बाद हर सब्जेक्ट में कम से कम दो साल की अवधि का ऐसा डिग्री सिलेब्स पूरा किया है, जिसे ग्रेजुएशन डिग्री के समकक्ष मान्यता प्राप्त हो।
यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में योजित रिट में पारित 26 नवंबर 2026 के आदेश के अनुपालन में लिया गया है। साथ ही, सहायक अध्यापक (TGT) भर्ती का ओरिजनल नोटिस 23 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था।
UP TGT 2026 नई अनुमति: एलिजिबिलिटी, मार्क्स मानदंड और लास्ट डेट से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
आयोग के अनुसार इस राहत का लाभ उठाने वाले छात्रों के लिए इंपॉर्टेंट डिटेल्स और नीयमों के अनुसार शर्तों के बारे में जानने के लिए नीचे से जानें।
- अतिरिक्त एलिजिबल छात्र: ऐसे छात्र जिन्होंने ग्रेजुएशन एग्जाम पास करने के बाद एकल सब्जेक्ट में कम से कम दो साल की अवधि का ऐसा डिग्री सिलेब्स पूरा किया है, जिसे ग्रेजुएशन डिग्री के समकक्ष मान्यता प्राप्त हो।
- न्यूनतम मार्क्स की शर्त: संबंधित छात्रों ने ग्रेजुएशन लेवल पर कम से कम 50 प्रतिशत और पोस्ट- ग्रेजुएशन लेवल पर कम से कम 45 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किए हों।
- शैक्षिक अर्हता पूर्ण होने की डेट: निर्धारित शैक्षिक योग्यताएं नोटिस की लास्ट डेट 28 नवंबर 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: अर्हताधारी छात्र 28 नवंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन की स्थिति: ऐसे छात्रों का अभ्यर्थन पूर्णतः Provisional रहेगा, जो मार्कशीट, प्रमाणपत्रों व अन्य शैक्षिक अभिलेखों के वेरिफिकेशन, निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति और उपर्युक्त रिट याचिका में पारित अंतिम आदेश के अधीन होगा।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने बदला फैसला
यह फैसला विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत निकाली गई टीजीटी भर्ती में लागू होगा। भर्ती का विज्ञापन 23 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ था। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आशुतोष मिश्रा और 156 अन्य अभ्यर्थियों ने याचिका दाखिल की थी। इस मामले में 26 नवंबर 2026 को कोर्ट ने आदेश दिया। इसके बाद आयोग ने संबंधित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन और चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी है।
यूपी टीजीटी में किन अभ्यर्थियों को नया मौका मिलेगा? Official Tweet
वि0 सं0 07/2026 TGT सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) में मा0 उच्च न्यायालय द्वारा आदेशित एकल विषय में दो वर्ष अवधि के डिग्री पाठ्यक्रम धारक, स्नातक डिग्री के समकक्ष मान्यता प्राप्त तथा न्यूनतम अहर्ता संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने हेतु विज्ञप्ति https://t.co/DZJta7z1gQ
— UPESSC (@upesscprayagraj) November 26, 2026
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद अभ्यर्थियों को कैसे मिला मौका?
शिक्षक भर्ती के इच्छुक अनेक उम्मीदवारों के लिए यह अपडेट बेहद अहम है:
- 23 अक्टूबर के विज्ञापन में समावेशन: आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों को अब अनन्तिम (Provisional) रूप से आवेदन करने और चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति मिली है।
- न्यायिक आदेश का पालन: रिट याचिका संख्या 18985/2026 और संबद्ध याचिकाओं में 26 नवंबर 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में आयोग ने यह विज्ञप्ति जारी की है।
- अंतिम निर्णय व सत्यापन की शर्त: चयन या अभ्यर्थन की अंतिम स्थिति अभिलेखों के सत्यापन, अर्हता मानदंडों की पूर्ति और न्यायालय के अंतिम आदेश पर निर्भर रहेगी।
यहां भी पढ़े: किस स्कूल और कॉलेज से पढ़े हैं जयदेव उनादकट, T20 में धमाकेदार बल्लेबाजी से रचा नया इतिहास
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.