सोना नहीं ये है दुनिया की सबसे महंगी धातु, 200 किलो गोल्ड के बराबर 1 ग्राम की कीमत
Trending GK Quiz Which is the worlds most expensive metal not Gold: सोना हमेशा से बेशकीमत धातु माना जाता रहा है। सोने के आभूषण हमेशा से आकर्षित करते रहे हैं, लेकिन एक ऐसी धातु भी है जिसकी कीमत सोने की कीमत (Gold Rate, Gold Price) से कई गुना ज्यादा है। अगर आप इस धातु के बारे में नहीं जानते हैं तो आज जान लें-
Trending GK Quiz Which is the worlds most expensive metal not Gold: सोना हमेशा से बेशकीमत धातु माना जाता रहा है। सोने के आभूषण हमेशा से आकर्षित करते रहे हैं, लेकिन एक ऐसी धातु भी है जिसकी कीमत सोने की कीमत (Gold Rate, Gold Price) से कई गुना ज्यादा है। अगर आप इस धातु के बारे में नहीं जानते हैं तो आज जान लें। सामान्य ज्ञान का यह सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है।
आज (27 नवंबर 2026) भारत में सोने की कीमतें IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹1,22,641 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,12,339 प्रति 10 ग्राम है लेकिन आपको बता दें कि जिस सबसे कीमती धातु की हम बात कर रहे हैं उसकी 1 ग्राम की कीमत 200KG गोल्ड के बराबर है।
कैलिफोर्नियम (Californium)
कैलिफोर्नियम एक सिंथेटिक (कृत्रिम) और रेडियोएक्टिव तत्व है, जो प्राकृतिक रूप से पृथ्वी पर नहीं पाया जाता। हाल ही में भारत में भी यह धातु चर्चा में तब आई जब बिहार में इसकी छोटी मात्रा बरामद हुई, जिसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये बताई गई।
कैलिफोर्नियम की कीमत
Californium दुनिया की सबसे महंगी धातु है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैलिफोर्नियम का एक ग्राम इतनी कीमत का होती है कि उससे करीब 200 किलोग्राम सोना खरीदा जा सकता है। एक ग्राम कैलिफोर्नियम की कीमत लगभग 27 मिलियन डॉलर ($27 million per gram) के करीब है। यह चांदी जैसा सफेद, मुलायम एक्टिनाइड धातु है, जिसका गलनांक लगभग 900°C है।
कैलिफोर्नियम का इस्तेमाल
कैलिफोर्नियम प्राकृतिक रूप से नहीं मिलता, बल्कि इसे न्यूक्लियर रिएक्शन से बनाया जाता है। इसका उपयोग परमाणु रिएक्टरों को शुरू करने के लिए न्यूट्रॉन स्रोत के रूप में, कैंसर (जैसे ब्रेन और सर्वाइकल) के इलाज में, खनन और तेल खोज में सुरक्षा जांच उपकरणों में किया जाता है।
इसे पहली बार 1950 में अमेरिका के वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में तैयार किया था। इसे कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले (लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी) में पहली बार बनाया गया था और इसका नाम कैलिफ़ोर्निया राज्य व विश्वविद्यालय के नाम पर रखा गया है। यह पीरियोडिक टेबल में एक्टिनाइड सीरीज का हिस्सा है और इसका परमाणु क्रमांक 98 है। खास बात ये है कि इसके सभी आइसोटोप रेडियोधर्मी होते हैं।
Kuldeep Raghav is a seasoned Multimedia Journalist, award-winning author and content strategist with over 15 years of experience across print, digital and video journalism. A Biotechnology graduate with a Postgraduate qualification in Journalism, he brings over nine years of experience in content development, video production and anchoring at Times Now Navbharat, along with over five years in print journalism at Amar Ujala.
He has authored more than 10,000 bylined articles, conducted numerous interviews, written three bestselling books and several audiobooks and has been a guest speaker at Many literary festivals. A recipient of the Prestigious "Hindustani Academy Award", his expertise spans editorial strategy, AI-driven content innovation, digital media, YouTube, team leadership and multimedia storytelling. He currently leads Jagran Josh - Hindi.